कौन है दिनेश डिसूजा, जिसे डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया माफ

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के फिल्मकार दिनेश डिसूजा को पूरी तरह से माफ कर दिया है, जिन पर चार वर्ष पहले संघीय चुनाव कानून तोड़ने के आरोप में 5 साल की सजा सुनाई थी। डोनाल्ड ट्रंप ने डिसूजा को माफ करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, दिनेश डिसूजा के साथ हमारी सरकार ने बहुत बूरा बर्ताव किया है। ट्रंप ने ट्वीट में कहा कि मैंने डिसूजा को माफ कर दिया है।

कौन है दिनेश डिसूजा, जिसे डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया माफ

डिसूजा अमेरिका में एक कंजरवेटिव कमेंटेटर है, जिन्होंने ओबामा सरकार कई बार हमले बोले थे। मुंबई में पैदा हुए डिसूजा को 4 साल पहले (2014) चुनाव कैंपेन में गैरकानूनी तरीके से फंड जुटाने के लिए दोषी करार दिया गया था, जिसके बाद उन्हें 5 साल की प्रोबेशन की सजा सुनाई गई थी। उस दौरान डिसूजा पर 30,000 डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया था।

बता दें कि डिसूज रोमन कैथोलिक परिवार से गोवा के रहने वाले हैं, जिन्होंने 2016 में अमेरिका में आम चुनाव के वक्त ओबामा और हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ अभियान चलाया था। करीब 20 किताबें लिख चुके डिसूजा 4 फिल्में भी प्रोड्यूस कर चुके हैं। हिलेरीज अमेरिका और सिक्रेट हिस्ट्री ऑफ डेमोक्रेटिक पार्टी, डिसूजा की नई किताबें हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप अब तक करीब 16 लोगों को माफ कर चुके हैं। हालांकि, अमेरिका में भारतीय अटॉर्नी प्रीत भरारा ने ट्रंप के फैसले का विरोध करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ने शक्ति का इस्तेमाल किया है, लेकिन डिसूजा ने अंतराष्ट्रीय कानून को तोड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+