डोनाल्ड ट्रम्प ने वकील पर ठोका 4000 करोड़ का केस, कोहेन ने ही एडल्ट स्टार को चुप रहने के लिए दिए थे पैसे

ट्रम्प के पूर्व वकील माइकल कोहेन हश मनी केस से जुड़े मुख्य गवाह है, जिन्होंने न्यूयॉर्क के मैहेट्टन में भव्य जूरी के सामने गवाही दी थी। इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प को हश मनी मामले में दोषी करार दिया गया था।

Donald Trump Lawyer

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार वे अपने ही पूर्व वकील के खिलाफ केस दायर कर चर्चा में आए हैं। उन्होंने अपने पूर्व वकील माइकल कोहेन के खिलाफ के दर्ज कर 500 मिलियन डॉलर यानी 4,000 करोड़ भारतीय रुपये से अधिक की मांग की है।

ट्रम्प ने यह मुकदमा फ्लोरिडा के यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में दायर किया है। ट्रम्प का आरोप है कि कोहेन ने अटॉर्नी और क्लाइंट के बीच के गुप्त समझौते का उल्लंघन किया है। ट्रम्प ने मुकदमे में माइकल कोहेन पर आरोप लगाए हैं कि 'वह उनके खिलाफ भ्रामक बातें फैला रहे हैं, जिससे उनकी छवि को भारी नुकसान हुआ है।

डोनाल्ड ट्रम्प ने दायर मुकदमें में आरोप लगाया है कि कोहेन ने अपने गलत आचरण से सारी सीमा लांघ दी है और उन्होंने केस दायर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं छोड़ा है।' बता दें कि हाल ही में डोनाल्ड ट्रम्प पर एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को करोड़ों रुपए भुगतान करने के मामले में ट्रम्प को आरोपी बनाया गया है।

माइकल कोहेन पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ बनाए गए पॉर्न स्टार से जुड़े केस के मुख्य गवाह हैं। उन्होंने जूरी के सामने कई ऐसी जानकारियां दीं, जिनके आधार पर ट्रम्प के खिलाफ न्यूयॉर्क की मैनहैटन कोर्ट में 34 आरोप तय किए गए।

कोहेन ने दावा किया था कि उसी ने ही ट्रम्प की तरफ से स्टॉर्मी डेनियल्स को एक लाख 30 हजार डॉलर का भुगतान किया था। यह भुगतान ट्रंप और स्टॉर्मी के बीच की निजी बातचीत को गुप्त रखने के एवज में दिया गया था।

इसी के आधार पर अमेरिकी इतिहास में डोनाल्ड ट्रम्प पहले मौजूदा या पूर्व राष्ट्रपति बन गए थे, जिनके खिलाफ मुकदमा चलेगा। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉ एक्सपर्ट एलेन सी यरोशेफ्स्की के मुताबिक ट्रम्प ने कोहेन पर दबाव बनाने के लिए ये मुकदमा दायर किया है।

मैनहैटन कोर्ट ने ट्रम्प की जमानत या गिरफ्तारी पर कोई फैसला नहीं सुनाया था। इस केस की अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी। उल्लेखनीय है कि माइकल कोहेन 2018 में टैक्स धोखाधड़ी समेत कई मामलों में दोषी पाए जाने के बाद 3 साल तक जेल में रहे थे। जेल से बाहर आने के बाद वो ट्रम्प के आलोचकों में गिने जाने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+