Trump Speech Highlights: टैरिफ से लेकर घुसपैठियों तक! अमेरिकी संसद में दहाड़े ट्रंप, जानें भाषण की बड़ी बातें

Donald Trump State of the Union speech: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 'स्टेट ऑफ द यूनियन' भाषण इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। ट्रंप ने अपने चिर-परिचित अंदाज में 'अमेरिका फर्स्ट' की नीति को दोहराते हुए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर कड़ा रुख अपनाया है। जहां एक ओर उन्होंने अमेरिकी अर्थव्यवस्था और रोजगार के आंकड़ों पर अपनी पीठ थपथपाई।

वहीं दूसरी ओर चीन, वेनेजुएला और ईरान जैसे देशों को लेकर अपनी भविष्य की रणनीति साफ कर दी। ट्रंप के इस संबोधन के जवाब में डेमोक्रेटिक पार्टी ने भी अपनी घेराबंदी शुरू कर दी है, जिससे अमेरिकी राजनीति में उबाल आ गया है।

Trump State of the Union speech

Trump trade deal warning: 'जीत की आदत' और ट्रेड डील पर कड़ा रुख

डोनाल्ड ट्रंप ने बड़े गर्व से कहा कि अब अमेरिका को जीतने की आदत हो गई है। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि लोग उनसे जीत कम करने की गुहार लगाते हैं, लेकिन वो रुकने वाले नहीं हैं। व्यापार के मोर्चे पर उन्होंने उन देशों को 'भयानक सजा' देने की चेतावनी दी है जो सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद टैरिफ डील्स को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप का यह बयान साफ करता है कि आने वाले समय में वैश्विक व्यापारिक संबंध काफी तनावपूर्ण और आक्रामक हो सकते हैं।

ये भी पढे़ं: Who is Neal Katyal: भारतीय मूल के वकील नील कात्याल कौन? कोर्ट में ट्रंप का टैरिफ गुरूर किया चकनाचूर, कितनी फीस

DEI प्रोग्राम का अंत और नई नीतियां

ट्रंप ने अपने भाषण में एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि देशभर में 'डाइवर्सिटी, इक्विटी और इनक्लूजन' (DEI) प्रोग्राम को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। उन्होंने इसे अपनी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि फेडरल एजेंसियों, मिलिट्री और यूनिवर्सिटीज से इन नीतियों को हटा दिया गया है। ट्रंप के मुताबिक, इन प्रोग्राम्स के हटने से अमेरिका फिर से मजबूती से उभर रहा है। हालांकि, मानवाधिकार संगठनों और विपक्ष ने इस फैसले को समाज को बांटने वाला कदम बताया है।

वेनेजुएला का तेल और 'ड्रिल, बेबी, ड्रिल'

ऊर्जा के क्षेत्र में ट्रंप ने वेनेजुएला से मिले 80 मिलियन बैरल से ज्यादा तेल का जिक्र कर सबको चौंका दिया। निकोलस मादुरो के पकड़े जाने के बाद वेनेजुएला को अब ट्रंप ने अपना 'नया दोस्त' करार दिया है। उन्होंने गर्व से कहा कि "ड्रिल, बेबी, ड्रिल" के उनके वादे ने अमेरिका में नेचुरल गैस और तेल उत्पादन को ऐतिहासिक ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। ट्रंप का मानना है कि इस कदम से न केवल ऊर्जा के दाम कम होंगे बल्कि अमेरिका ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनेगा।

ये भी पढे़ं: Trump की जान को खतरा! Iran को चेतावनी के बीच रिसॉर्ट में घुसा हथियारबंद, मारा गया-तीसरी बार ट्रंप पर Attack

सुरक्षा का दावा: वाशिंगटन से मेक्सिको बॉर्डर तक

सुरक्षा के मुद्दे पर ट्रंप ने वाशिंगटन डीसी को आज की सबसे सुरक्षित जगहों में से एक बताया और वादा किया कि लॉस एंजिल्स का हाल भी जल्द ऐसा ही होगा। बॉर्डर सुरक्षा पर उन्होंने कहा कि अमेरिका लोगों को कानूनी तौर पर आने देगा, लेकिन अवैध घुसपैठ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हालांकि, उनके इस दावे पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि इमिग्रेशन क्रैकडाउन के दौरान कई कानूनी प्रवासियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। ट्रंप ने सीमा पर अपनी सख्ती को देश की सबसे बड़ी जरूरत बताया।

World News Hindi: जिमी लाई की बेटी और चीन को कड़ा संदेश

भाषण के दौरान हाउस स्पीकर माइक जॉनसन की मेहमान के तौर पर हांगकांग के एक्टिविस्ट जिमी लाई की बेटी, क्लेयर लाई की मौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा। यह चीन के प्रति ट्रंप प्रशासन के सख्त नजरिए का एक बड़ा संकेत है। 78 साल के जिमी लाई को हाल ही में हांगकांग की अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई है, जिसे उनकी बेटी ने 'क्रूर' बताया। कैपिटल में उनकी उपस्थिति दर्शाती है कि अमेरिका चीन में मानवाधिकारों के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रमुखता से उठाता रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+