Video: डोनाल्ड ट्रंप की ये हालत देख छूट जाएगी हंसी, ओवल ऑफिस से ऐसे किए गए बाहर
वाशिंगटन। Donald Trump Viral Video: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन जीत चुके हैं लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं कि अभी भी अपनी हार नहीं मान रहे हैं। चुनाव में बिना किसी सबूत के बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाकर डोनाल्ड ट्रंप कोर्ट तक जा चुके हैं और हर जगह से उन्हें झटका ही लगा है। इतना ही नहीं उन्होंने तो इलेक्टोरल कॉलेज को ये तक कह दिया कि उन्हें बाइडेन को विजेता नहीं घोषित करना चाहिए। अब तो इलेक्टोरल कॉलेज ने भी बाइडेन को जीता घोषित कर दिया है लेकिन ट्रंप हैं कि हार नहीं स्वीकार कर पा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रंप का बन रहा मजाक
अब ट्रंप ऐसे बयान दे रहे हैं कि जिस पर उनका खूब मजाक बन रहा है। सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का उनके बयानों को लेकर खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। ऐसा करने वालों में अमेरिकन खूब आगे हैं। ट्रंप के ऐसे मीम और वीडियो शेयर हो रहे हैं कि आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। बहुत सारे स्पूफ (Spoof) और पैरोडी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें ट्रंप द्वारा हार न स्वीकार करने का मजाक बन रहा है। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो की बाढ़ सी आई हुई है।

कुर्सी समेत बाहर भेजने का वीडियो वायरल
ऐसा ही एक वीडियो ट्विटर पर इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें डोनाल्ड ट्रंप को ओवल ऑफिस (अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय) से उनकी चेयर समेत चार लोग खींचकर बाहर ले जा रहे हैं। इस वीडियो में ट्रंप चुनाव नतीजों के दौरान नतीजों को गलत बताते हुए नजर आ रहे हैं। वे कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि आप देख सकते हैं कि नंबर गलत हैं। इसी वक्त चार लोग आते हैं और उनकी पकड़कर खींचने लगते हैं। इसके आगे ट्रंप कहते रहते हैं 100 प्रतिशत ये नंबर गलत हैं यही वजह है कि लोग पूरे अमेरिका में प्रदर्शन कर रहे हैं।.. आगे भी ट्रंप इसी तरह से चुनाव में धांधली के आरोप लगाते रहते हैं और वीडियो में उन्हें निकालकर ओवल ऑफिस के बाहर कर दिया जाता है..

60 लाख देख चुके हैं वीडियो
ये वीडियो PaulLeeTeeks नाम के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो के ऊपर कैप्शन दिया गया है, '21 जनवरी को आ रहा (बाहर) है.. या मुझे कहना चाहिए.. जा रहा है....' 12 दिसम्बर को पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 60 लाख लोग देख चुके हैं जबकि इसे 20 हजार के करीब रिट्वीट किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications