ट्रंप के बेटे ने कहा पिता को स्‍वीकार होगा रिजल्‍ट लेकिन...

रिपब्लिकन पार्टी के उम्‍मीदवार डोनाल्‍ड ट्रंप के बेटे ने एरिक ट्रंप ने उनके चुनावों के नतीजों को न मानने वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

वाशिंगटन। रिपब्लिकन नेता और राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार डोनाल्‍ड ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप ने कहा है कि उनके पिता 100 प्रतिशत चुनाव के नतीजों को स्‍वीकार करेंगे।

donald-trump-son

क्‍या कहा एरिक ने

एरिक के मुताबिक अगर चुनाव के नतीजे सही और ईमानदार हुए तो फिर उनके पिता को इन्‍हें स्‍वीकार करने में कोई आपत्ति नहीं होगी।

एरिक का कहना था कि उनके पिता ने जब इस तरह की बात कही तो उनका इशारा अमेरिका में साफ और ईमानदार चुनाव करने की ओर से था। एरिक ने एबीसी न्यूज के साथ बातचीत में यह कहा।

हिलेरी से पीछे हैं ट्रंप

ट्रंप के कैंपेन मैनेजर केलाइन कॉनवे को रविवार को इस बात की जानकारी मिली है कि ट्रंप अपनी प्रतिद्वंदी हिलेरी क्लिंटन से ओपिनियन पोल में पीछे चल रहे हैं। कॉनवे ने एनबीसी से एक मीडिया कांफ्रेंस के दौरान कहा कि हम पीछे चल रहे हैं।

उन्‍होंने यह बात भी कही कि क्लिंटन के पास कमाल का फायदा है और वह टेलीविजन कमर्शियल तक खरीद सकती हैं।

ट्रंप की हार मतलब धोखाधड़ी

ट्रंप ने कहा था कि अगर उन्‍हें हिलेरी के हाथों हार मिलती है तो इसका मतलब है कि चुनावों में धोखाधड़ी हुई है। ट्रंप ने अपने बयानों के पीछे किसी तरह के कोई सुबूत नहीं दिए।

वहीं राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने ट्रंप के इस बयान के बाद उन्‍हें देश के लिए खतरनाक करार दिया था।

चुनावों से पहले डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्‍मीदवार हिलेरी क्लिंटन के साथ आखिरी बहस के दौरान ट्रंप ने कहा था कि अगर उन्‍हें चुनावों में हिलेरी के हाथों हार मिली तो फिर उन्‍हें चुनाव के नतीजा मान्‍य नहीं होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+