Coronavirus: अपनी आलोचना से चिढ़े डोनाल्‍ड ट्रंप ने पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा पर निकाली भड़ास

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप, पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा और उनके प्रशासन पर जमकर भड़के हैं। कोरोना वायरस को लेकर ओबामा की तरफ से अपनी आलोचना से चिढ़े ट्रंप ने ओबामा काल को अमेरिका का सबसे अकुशल दौर करार दिया है। ओबामा ने कुछ समय पहले ट्रंप और उनके प्रशासन को महामारी से निबटने के तौर-तरीकों पर आड़े हाथों लिया है। अमेरिका में सबसे ज्‍यादा केस हैं और यहां पर मृतकों को आंकड़ा 90,978 पर पहुंच गया है और 1,527,664 लोग संक्रमित हैं।

obama-trump.jpg

ओबामा को बताया सबसे भ्रष्‍ट राष्‍ट्रपति

ट्रंप ने रविवार को व्‍हाइट हाउस में आए पत्रकारों से बात की और कहा, 'वह अमेरिका के सबसे असक्षम राष्‍ट्रपति थे। पूरी तरह से असक्षम थे वह।' इसके बाद ट्वीट कर ट्रंप ने ओबामा प्रशासन को अमेरिका के इतिहास का सबसे भ्रष्‍ट और असक्षम दौर करार दिया। ट्रंप ने यह दावा भी किया कि ओबामा और उनके पूर्व उप-राष्‍ट्रपति जो बाइडेन की वजह से ही वह आज व्‍हाइट हाउस में हैं। ओबामा ने शनिवार को महामारी से निबटने के तरीकों पर ट्रंप प्रशासन की कड़ी आलोचना की थी।

उन्‍होंने शनिवार को कहा था, 'सबसे ज्‍यादा इस महामारी ने पूरी तरह से ऐसे ज्‍यादातर लोगों की असलियत सामने लाकर रख दी है जो नेतृत्‍व में हैं और वो जानते हैं कि वो क्‍या कर रहे हैं। उनमें से तो कई ऐसे हैं जो नेतृत्‍व का दिखावा तक नहीं कर रहे हैं।' ओबामा ने अपने समर्थकों के साथ प्राइवेट कॉल पर इस माह की शुरुआत में बात की थी। ओबामा ने ट्रंप प्रशासन की तरफ से महामारी को लेकर दी जा रही प्रतिक्रिया को पूरी तरह से अव्‍यवस्थित आपदा करार दिया था। उन्‍होंने कहा था कि यही वजह है कि महामारी अमेरिका में इतनी तेजी से फैल रही है। बराक ओबामा ने 'हिस्टोरिकली ब्लैक कॉलेजिस एंड यूनिवर्सिटीज के दो घंटे के कार्यक्रम 'शो मी योर वॉक' में यह बात कही। यह कार्यक्रम यूट्यूब, फेसबुक और टि्वटर पर टेलीकास्‍ट हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+