ट्रंप ने दिखाई पीएम मोदी को व्‍हाइट हाउस की वह जगह जहां पर आज भी रहता है भूत!

वॉशिंगटन। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की पहली मुलाकात हुई। पीएम मोदी करीब पांच घंटे तक व्‍हाइट हाउस में थे और इस दौरान उन्‍होंने व्‍हाइट हाउस का भी दीदार किया। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने इंस्‍टाग्राम पर एक फोटो पोस्‍ट की है। इस फोटो में उन्‍होंने जानकारी दी है कि व्‍हाइट हाउस में आने पर उन्‍होंने पीएम मोदी को पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति अब्राहम लिंकन का बेडरूम भी दिखाया। अगर आपको पता न हो तो बता दें कि आज भी लोगों का मानना है कि इस जगह पर लिंकन का भूत रहता है।

ट्रंप ने दिखाई पीएम मोदी को व्‍हाइट हाउस की वह जगह जहां पर आज भी रहता है भूत!

लिंकन को हो गया था मौत का अहसास

पीएम मोदी ने राष्‍ट्रपति ट्रंप को लिंकन के निधन के बाद वर्ष 1965 में जारी किया गया एक पोस्टल स्टैम्प भी गिफ्ट किया है। लिंकन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति थे और उन्‍हें अमेरिका को सबसे बड़े गृहयुद्ध बाहर निकालने का श्रेय आज भी दिया जाता है। वहीं अमेरिका में दास प्रथा के अंत का श्रेय भी पूर्व राष्‍ट्रपति लिंकन को ही दिया जाता है। वहीं आज भी कई लोग कहते हैं कि व्‍हाइट हाउस में लिंकन का भूत रहता है। लिंकन के भूत को 'व्‍हाइट हाउस घोस्‍ट' के नाम से भी लोग जानते हैं। कहते हैं कि जब से लिंकन की मौत हुई है तब से ही व्‍हाइट हाउस एक भूतिया जगह में तब्‍दील हो गया है। लिंकन की मौत प्राकृतिक नहीं थी और उनकी गोली मारकर हत्‍या की गई थी। उनके दोस्‍त वार्ड हिल लैमन ने एक बार बताया था कि लिंकन को तीन दिन पहले ही अपनी हत्‍या का आभास हो गया था। लिंकन ने सपने में अपनी हत्‍या देखी थी। लिंकन के बॉडीगार्ड ने ही उन्‍हें मार डाला था।

पत्‍नी की फोटो में नजर आया लिंकन का भूत

लिंकन के भूत का जिक्र सबसे पहले एक फोटोग्राफ में मिलता है। लिंकन की पत्‍नी मैरी टॉड लिंकन ने जब एक फोटो खिंचवाईं तो उस फोटो में उनके कंधे पर हाथ रखे हुए भूत को देखा जा सकता है। इसके अलावा कई पूर्व राष्‍ट्रपतियों ने भी लिंकन के बेडरूम से कभी चलने तो कभी बात करने की आवाजें आने की बात कही है। पूर्व राष्‍ट्रपति एलेनॉर रूजवेल्‍ट की मानें तो उन्‍होंने व्‍हाइट हाउस में पूरे दिन लिंकन की मौजूदगी महसूस की थी। लिंकन के भूत की बात सिर्फ कुछ ही लोगों को पता रहती अगर ब्रिटेन के पूर्व पीएम विंस्‍टन चर्चिल व्‍हाइट हाउस में न रुकते। चर्चिल ने कहा था कि जिस कमरे में वह रुके थे वहां पर एक कोने में आग जल रही थी। लिंकन ठीक उसी जगह पर खड़े थे। चर्चिल ने तो यहां तक कहा था कि उन्‍होंने लिंकन को मुस्‍कुराते हुए देखा था और फिर थोड़ी देर बाद वह गायब हो गए थे। हालांकि सन 1980 के बाद से किसी ने राष्‍ट्रपति का भूत तो नहीं देखा लेकिन लोगों का मानना है कि आज भी लिंकन की आत्‍मा व्‍हाइट हाउस में भटकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+