डोनाल्ड ट्रंप ने किया उपराष्ट्रपति पद के लिए 6 नामों को शॉर्टलिस्ट.. दो भारतवंशी नेता लिस्ट में शामिल
Donald Trump Vice President: डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है, कि अगल वो इस साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करते हैं, तो उनका उपराष्ट्रपति कौन होगा, इसके लिए उन्होंने कुछ नामों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिसमें दो भारतीय मूल के नेता का नाम शामिल है।
भारतीय-अमेरिकी बायोटेक कारोबारी और राजनेता विवेक रामास्वामी उन नामों में शामिल हैं, जिन्हें पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प 2024 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए अपने संभावित उप-राष्ट्रपति के तौर पर चुना है।

मंगलवार को फॉक्स न्यूज टाउन हॉल कार्यक्रम के दौरान, जब डोनाल्ड ट्रंप से पूछ गया, कि उन्होंने उप राष्ट्रपति पद के लिए किन नामों को शॉर्टलिस्ट किया है, तो जब कुछ दिलचस्प नाम गिनाए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, कि उन्होंने दक्षिण कैरोलिना के सीनेटर टिम स्कॉट, फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस, हवाई की पूर्व सांसद तुलसी गेबार्ड और विवेक रामास्वामी का नाम लिया।
ट्रंप की लिस्ट में दो भारतीय नाम
पोलिटिको.कॉम की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्लोरिडा के प्रतिनिधि बायरन डोनाल्ड्स और साउथ डकोटा की गवर्नर क्रिस्टी नोएम भी डोनाल्ड ट्रंप की लिस्ट में शामिल हैं। हालांकि, उन्होंने एक अन्य भारतीय नेता निक्की हेली का नाम नहीं लिया, जो अभी भी राष्ट्रपति पद की रेस में ट्रंप को टक्कर दे रही हैं।
यानि, डोनाल्ड ट्रंप की लिस्ट में दो भारतवंशी नेताओं के नाम शामिल हैं, एक विवेक रामास्वामी और दूसरी तुलसी गेबार्ड।
जनवरी के मध्य में आयोवा कॉकस में अपने खराब प्रदर्शन के बाद, 38 साल के विवेक रामास्वामी, न सिर्फ रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में पीछे हट गए थे, बल्कि उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की समर्थन करने का ऐलान कर दिया था।
जब फॉक्स न्यूज टाउन हॉल इवेंट की होस्ट लौरा इंग्राहम ने उनसे पूछा, "क्या वे सभी आपकी शॉर्टलिस्ट में हैं?" ट्रंप ने कहा, ''वे हैं। ईमानदारी से कहूं तो वे सभी लोग अच्छे हैं। वे सभी अच्छे हैं, वे सभी मजबूत हैं।" इससे पहले अगस्त 2023 में, विवेक रामास्वामी ने रिपब्लिकन नामांकन नहीं जीतने पर ट्रम्प का उपराष्ट्रपति बनने का संकेत दिया था।
वहीं, एक्सपर्ट्स का कहना है, कि बहुत ज्यादा उम्मीद है, कि विवेक रामास्वामी ट्रंप की पहली पसंद बन सकते हैं, क्योंकि बाकी के नेता कभी ना कभी ट्रंप को परेशान कर चुके हैं, लेकिन रामास्वामी ने हमेशा उनकी तारीफ ही की है, वहीं विवेक रामास्वामी डोनाल्ड ट्रंप की तरह ही अमेरिका राजनीति में बड़ा नाम बनकर ऊभरे हैं।
हालांकि, रॉन डेसेंटिस ने भी डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन का ऐलान किया है, लेकिन पिछले साल उनकी ट्रंप के साथ कई मुद्दों पर बहस हो चुकी है और ट्रंप ने एक बार उन्हें धमकी भी दी थी, कि अगर डेसेंटिस राष्ट्रपति चुनाव की रेस में उतरते हैं, तो वो उनकी पोल पट्टी खोल देंगे। ट्रंप ने ही डेसेंटिस को दो बार फ्लोरिडा का गवर्नर बनवाया था, लेकिन बाद में दोनों नेताओं के बीच मतभेद शुरू हो गये।
आपको बता दें, कि अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए वोट डाले जाने वाले हैं, और माना जा रहा है, कि इस बार का भी मुकाबला डोनाल्ड ट्रंप बनाम जो बाइडेन ही होगा। लेकिन, अगर कानूनी अड़चनों में फंसे डोनाल्ड ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट में भी आने वाले दिनों में दोषी ठहराया जाता है, तो उनके सार्वजनिक पद संभालने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है, ऐसी स्थिति में निक्की हेली के लिए राष्ट्रपति चुनाव में जाने का रास्ता खुल सकता है, जहां उनके सामने डेमोक्रेटिक पार्टी से जो बाइडेन होंगे।












Click it and Unblock the Notifications