किम जोंग ने कहा 'बूढ़ा' तो चिढ़ गए डोनाल्ड ट्रंप, गुस्से में ये दिया जवाब
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने हाल ही में बूढ़ा बताया था। किम जोंग की इस टिप्पणी से आहत ट्रंप ने रविवार को ट्वीट में कहा कि मैंने तो कभी किम जोंग को 'छोटा और मोटा' नहीं कहा। ट्रंप ने कहा, 'किम जोंग उन मुझे बूढ़ा कहकर क्यों अपमानित कर रहे हैं। जबकि मैंने उन्हें कभी भी 'छोटा और मोटा' कहकर संबोधित नहीं किया।' ट्रंप ने आगे कहा, 'मैं किम जोंग का दोस्त बनने का हर संभव प्रयास कर रहा हूं, उम्मीद है एक दिन ऐसा हो जाए।'

बता दें कि इससे पहले नार्थ कोरिया ने ट्रंप के लिए कई भड़काऊ शब्दों का प्रयोग करते हुए बूढां पागल और सनकी तक करार दिया था। उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक किम ने ट्रंप को विक्षिप्त बताते हुए कहा कि अमेरिका को अपनी धमकी के लिए गंभीर नुकसान उठाने पड़ेंगे।
इससे पहले एशिया दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया की जिस तरह से आलोचना की थी, उसको लेकर किम जोंग उन के स्टेट मीडिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए बेइज्जत करने वाले भड़काऊ शब्दों का प्रयोग किया है। नॉर्थ कोरिया के न्यूजपेपर रोडोंग सिनमुन ने ट्रंप की धमकी को बकवास बताया है। न्यूजपेपर ने लिखा है, 'ट्रंप अपने मूहं से कूड़ा ही उगलते हैं, जो युद्ध को न्यौता देता है।'












Click it and Unblock the Notifications