अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा मदद के 8.6 मिलियन डॉलर वापस करे हार्वर्ड यूनिवर्सिटी
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को नौ मिलियन डॉलर की मदद अदा करनी होगी। यूनिवर्सिटी को हाल ही में कोरोना वायरस महामारी के बीच नौ मिलियन डॉलर की सरकारी मदद हासिल हुई है। हालांकि ट्रंप ने इस तरफ इशारा नहीं किया कि कैम्ब्रिज इंस्टीट्यूशन और बाकी अमेरिकी संस्थान रकम वापस करेंगे या फिर दूसरे कॉलेजों को देंगे।

हार्वर्ड को मिलती सबसे ज्यादा मदद
अमेरिका में पिछले महीने बड़े आर्थिक पैकेज की घोषणा हुई थी जिसमें उच्च शिक्षा के लिए बड़ा हिस्सा आवंटित किया गया था। कोरोना वायरस संक्रमण से उपजे संकट से निपटने के लिए अमेरिका में 1400 करोड़ डॉलर का पैकेज उच्च शैक्षणिक संस्थानों के लिए आवंटित किया गया है। इसमें से हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को कुल 8.6 मिलियन डॉलर की मदद मिली थी। ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात की तरफ ध्यान दिलाया कि हार्वर्ड के पास 40 बिलियन डॉलर की मदद है और अब वह कैश बैक चाहते हैं। ट्रंप ने कहा, 'हार्वर्ड को यह रकम वापस करनी होगी। उन्हें इसे नहीं लेना चाहिए था। जब मैं हार्वर्ड को देखता हूं तो पता लगता है कि उन्हें देश में सबसे ज्यादा मदद मिली है और शायद पूरी दुनिया में। उन्हें यह रकम अदा करनी होगी।' ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं हार्वर्ड इसे वापस करे।
अगर यह नहीं तो कुछ और करना होगा
ट्रंप के मुताबिक अगर वह यह नहीं करेंगे तो फिर उन्हें कुछ और करना पड़ेगा। ट्रंप ने उस समय हार्वर्ड का जिक्र किया जब वित्त मंत्री स्टीव एमन्यूशिन ने कहा था कि रेस्टोरेंट चेन शेक शैक ने पेचेक प्रोटेक्शन प्रोग्राम का लोन वापस कर दिया है। ट्रंप ने अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए कई बड़े सरकारी पैकेज का ऐलान किया है। अमेरिकी सरकार की ओर से मिल रही वित्तीय सहायता प्राप्त करने वाले टॉप 20 पब्लिक संस्थान हैं। इस मामले में हार्वर्ड तीसरे स्थान पर है। हार्वर्ड से पहले कोलंबिया यूनिवर्सिटी और कॉरनेल यूनिवर्सिटी है दोनो ही यूनिवर्सिटीज को 1.28 करोड़ डॉलर मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications