चीन पर नरम पड़े डोनाल्ड ट्रंप, लेकिन कहा- जो हुआ वो कभी नहीं होना चाहिए था

नई दिल्ली- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के प्रति अपने रुख में थोड़ी नरमी दिखाई है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका दुनिया में सबके साथ काम करने के लिए तैयार है, चीन के साथ भी काम करने के लिए तैयार है। बता दें कि कोरोना वायरस पर कोहराम मचने के बाद से चीन ट्रंप के निशाने पर है और वह स्पष्ट तौर पर वायरस फैलने के लिए चीन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने कथित तौर पर चीन के कहे पर चलने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन से अमेरिका को अलग तक कर लिया है। लेकिन अचानक ट्रंप के रवैये में आया यह बदलवा बहुत ही चौंकाने वाला है।

Donald Trump said to China, what happened should have never happened

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के प्रति अपने रुख में थोड़ा बदलाव का संकेत देते हुए कहा है, '...हम पूरी दूनिया के साथ काम कर रहे हैं और हम चीन के साथ भी काम करेंगे। हम सभी के साथ काम करेंगे। लेकिन, जो हुआ वो कभी नहीं होना चाहिए था।' जाहिर कि ट्रंप ने कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर दुनिया को बहुत दिनों तक गुमराह करने के लिए चीन से ये बात कही है। दरअसल, जबसे कोरोना का खतरा फैला है अमेरिकी कंपनियों ने चीन से बोरिया-बिस्तर समेटना शुरू कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति का ये बयान उस नजरिए से बहुत मायने रखता है।

बता दें कि एक दिन पहले ही अमेरिकी निवेशकों की चाइनीज कंपनियों से हितों की रक्षा के लिए ट्रंप ने मेमोरेंडम जारी किया था। उन्होंने कहा था कि अमेरिकी निवेशकों को उनके हितों की रक्षा किए बिना अमेरिकी कैपिटल मार्केट से चीन का फायदा उठाना गलत और खतरनाक है। ये बात उन्होंने चाइनीज कंपनियों से अमेरिकी निवेशकों की रक्षा के लिए मेमोरेंडम जारी करते वक्त कहा था। उन्होंने कहा था कि दशकों से चाइनीज कंपनियां अमेरिकी कैपिटल मार्केट से फायदा उठा रही हैं और उन्होंने अमेरिका से जो कमाया उसी से चीन की अर्थव्यवस्था को तेजी से बढ़ाने में मदद मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+