Donald Trump: 'कमला हैरिस ने बहुत प्यार से कॉल किया', US चुनाव में तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों कहा ऐसा?

Donald Trump on Kamala Harris: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और डोनाल्ड ट्रंप और कमल हैरिस, लगातार एक दूसरे पर तीखी टिप्पणियां कर रहे हैं। लेकिन, इस बीच एक अनोखा वाकया देखने को मिला है, जब ट्रंप ने कमला हैरिस की तारीफ करनी शुरू कर दी।

रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, कि उन्हें डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस ने "बहुत प्यार से कॉल किया"। कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप को उस वक्त कॉल किया, जब फ्लोरिडा स्थिति उनके गोल्फ क्लब में उनकी हत्या की कोशिश की गई थी।

Donald Trump on Kamala Harris

डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार रात को अर्कांसस की गवर्नर सारा हुकाबी सैंडर्स के साथ फॉक्स न्यूज़ टाउन हॉल के दौरान यह टिप्पणी की। हैरिस ने ट्रंप को कॉल करने से एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी डोनाल्ड ट्रंप से "सीक्रेट सर्विस प्रोटेक्शन" के बारे में बात की थी।

ट्रंप ने टाउन हॉल में कहा, कि "राष्ट्रपति बाइडेन ने कल (मंगलवार) मुझे फोन किया। वह बहुत अच्छे थे... अच्छी बातचीत हुई। मैं उनकी सराहना करता हूं, कि उन्होंने फोन किया।"

इसी तरह, रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप ने कमला हैरिस के साथ अपनी बातचीत के बारे में कहा, "मुझे कमला से बहुत अच्छी कॉल आई... यह बहुत अच्छी थी और हम इसकी सराहना करते हैं।" हालांकि, उन्होंने दोहराया कि "हमें अपना देश वापस लेना है। हमें जीतना है। हम जीतने जा रहे हैं। हम अमेरिका को फिर से महान बनाने जा रहे हैं"।

इस बीच, व्हाइट हाउस ने इस कॉल को "सौहार्दपूर्ण और संक्षिप्त बातचीत" बताया और कहा, कि कमला हैरिस ने सीधे ट्रंप से बात की और "यह व्यक्त किया कि वह उनके सुरक्षित होने के लिए आभारी हैं"।

बुधवार को फिलाडेल्फिया में एक साक्षात्कार में, अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी इसकी पुष्टि की, कि उन्होंने अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी ट्रंप को फोन किया। हैरिस ने कहा था, कि "यह देखने के लिए कि क्या वह ठीक है या नहीं। और मैंने उनसे कहा, कि मैंने सार्वजनिक रूप से जो कहा है, हमारे देश में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है"।

उन्होंने कहा, "मैं इस चुनाव, इस दौड़ में कई कारणों से हूं, जिसमें हमारे लोकतंत्र के लिए लड़ना भी शामिल है।"

यह दो महीनों में दूसरी बार था, जब ट्रंप की हत्या की कोशिश की गई। इससे पहले पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान उनपर गोलियां चलाई गई थी, जिसमें एक गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई। रविवार को, एक सीक्रेट सर्विस एजेंट ने फ्लोरिडा गोल्फ कोर्स में संदिग्ध बंदूकधारी और उसकी AK-47-शैली की राइफल की नाल को देखा था। जिसके बाद एजेंट ने गोली चलाई और इससे पहले की ट्रंप पर हमला हो पाता, बंदूकधारी फरार हो गया, जिसे बाद में पीछा करते हुए पकड़ लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+