Donald Trump: 34 मामलों में जूरी के फैसले को ट्रंप ने बताया 'अपमानजनक', कहा- असली फैसला को 5 नवंबर को

अमेरिका में होने वाले आगामी राष्ट्रपति के चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप को सेक्स स्कैंडल और मुंह बंद करवाने के लिए पैसा देने (Trump Hush Money) के सभी 34 मामलों में दोषी पाया गया है। मामले में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति को 11 जुलाई को सजा सुनाई जा सकती है।

अमेरिका के इतिहास में ये पहला मौका होगा जब किसी बड़े नेता इतने अधिक मामलों में दोषी पाया गया और उसे सजा सुनाई गई। हालांकि ज्यूरी के फैसले को ट्रंप ने अपमानजनक बताया और कहा कि अगामी चुनाव में जनता बताएगी ये कितना सच है।

Donald Trump real verdict

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप कराने के लिए की गई पेमेंट को छिपाने के लिए व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का आरोप है। इससे जुड़े सभी 34 मामलों में विशेष अदालत ने उन्हें (ट्रंप को) दोषी माना है। ज्यूरी के इस फैसले को अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को बड़ा झटका लगा है।

डोनाल्ड ट्रंप 2024 का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इसे देखते हुए ट्रंप मामले पर फैसला बहुत ही अहम माना जा रहा है. जानकारों का मानना है कि ट्रंप पर अगर महाभियोग चलाया जाता है या फिर आपराधिक मामला दर्ज होता है, तो भी उनको राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से नहीं रोका जा सकेगा। जेल में रहते हुए भी वह अमेरिका का राष्ट्रपति पद संभाल सकते हैं। लेकिन अगर उन्हें गिरफ्तार किया जाता है, तो मुश्किल जरूर होगी।

वहीं मामले में अदालत के निर्णय को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने निराशा व्यक्त की। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रम्प ने अपने दोषी फैसले पर एक अलग बयान दिया है। उन्होंने अपने खिलाफ चलाए जा रहे 'धांधली मुकदमे' को गलत ठहराया और पोर्न स्टार के गवाहों के बयान को गलत बताया है।

ट्रंप हश मनी के मामलों में कई बड़े खुलासे हुए। जानकारी के मुताबिक, पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ट्रंप के साथ अपने अफेयर की स्टोरी को बेंचना चाहती थीं, इसके लिए उन्होंने कथित तौर अमेरिकी प्रिंट मिडिया नेशनल इंक्वायरर से भी संपर्क किया था। लेकिन जब इसकी जानकारी ट्रंप को हुई तो उन्होंने स्टॉर्मी डेनियल्स को ऐसा करने से रोका।

ट्रंप पर आरोप है कि स्टार्मी को चुप कराने के लिए ही ट्रंप की तरफ से बड़ी रकम का भुगतान किया गया था। चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को जीत हासिल हुई थी। दरअसल, मामला यह है कि ट्रंप ने जो पैसा वकील के जरिए पोर्न स्टार को दिया था वह लीगल नहीं था। पोर्न स्टार तक पहुंचने वाला पैसा ट्रंप ने वकील कोहेन को लीगल फीस के रूप में दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+