डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति, विवेक रामास्वामी उप-राष्ट्रपति... क्या अमेरिका में पकने लगी नई खिचड़ी?

Donald Trump-Vivek Ramaswamy News: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और 2024 राष्ट्रपति अभियान के लिए रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से दावेदार डोनाल्ड ट्रम्प ने साथी उम्मीदवार विवेक रामास्वामी की प्रशंसा करते हुए कहा, कि भारतीय-अमेरिकी विवेक रामास्वामी एक "बहुत अच्छे" उपराष्ट्रपति बनेंगे।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, कि "वह (विवेक रामास्वामी) बहुत, बहुत, बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं। उनके पास अच्छी ऊर्जा है, और वह कुछ ना कुछ बन सकते हैं।" डोनाल्ड ट्रंप ने एक टेलीफोनिक इंटरव्यू में कहा, कि "मैं आपको बताता हूं, मुझे लगता है कि वह बहुत अच्छा काम करेंगे।"

Donald Trump-Vivek Ramaswamy News

डोनाल्ड ट्रंप बनाम विवेक रामास्वामी

पिछले हफ्ते रिपब्लिकन पार्टी की बहस के दौरान रामास्वामी ने डोनाल्ड ट्रंप को "21वीं सदी का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रपति" बताया था, जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने विवेक रामास्वामी की तारीफ करते हुए ये टिप्पणी की है।

हालांकि, डोनाल्ड ट्रम्प बहस में शामिल नहीं हुए थे, लेकिन उन्होंने कहा था, कि वह उपराष्ट्रपति की तलाश के लिए इस बहस को देखेंगे।"

यह पूछे जाने पर, कि क्या उन्हें लगता है कि 38 साल के विवेक रामास्वामी एक अच्छा उपराष्ट्रपति बन सकते हैं, तो ट्रम्प ने कहा, कि "मुझे लगता है कि वह काफी अच्छे हैं। देखिए, जिस किसी ने भी कहा है, कि मैं इस पीढ़ी का सबसे अच्छा राष्ट्रपति हूं... और उन्होंने ऐसा कई बार कहा है... तो मुझे ऐसे व्यक्ति को पसंद करना ही होगा... मैं उससे नाराज नहीं हो सकता।"

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा, कि "वह एक स्मार्ट लड़का है। वह एक युवा लड़का है और उसमें काफी प्रतिभा है।"

आपको बता दें, कि पिछले सप्ताह जीओपी बहस के दौरान, रामास्वामी ने कहा था, कि यह एक तथ्य है, कि ट्रम्प 21वीं सदी के सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रपति थे, और उन्होंने इस आलोचना के खिलाफ उनका बचाव किया था, कि ट्रम्प का अभियान "प्रतिशोध और शिकायत" से प्रेरित है।

हालांकि, विवेक रामास्वामी हमेशा से ट्रंप समर्थक नहीं थे, लिहाजा अब उनकी इस बात के लिए आलोचना की जा रही है, कि वो डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों को लुभाने के लिए अवसरवादी हो रहे हैं।

उदाहरण के लिए, अपनी 2022 की पुस्तक "नेशन ऑफ विक्टिम्स: आइडेंटिटी पॉलिटिक्स, द डेथ ऑफ मेरिट, एंड द पाथ बैक टू एक्सीलेंस" में रामास्वामी ने 2020 के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद, जो बाइडेन के लिए गद्दी छोड़ने से इनकार करने के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति ट्रम्प की आलोचना की थी।

उन्होंने लिखा था, "यह लोकतंत्र के लिए एक काला दिन था।" उन्होंने आगे लिखा, कि "पिछले चुनाव में हारने वाले ने हार स्वीकार करने से इनकार कर दिया और दावा किया, कि चुनाव चोरी हो गया था, वफादार समर्थकों से करोड़ों डॉलर जुटाए, और फिर से कार्यकारी कार्यालय के लिए दौड़ने पर विचार कर रहा है। बेशक, मैं डोनाल्ड ट्रम्प का जिक्र कर रहा हूं।"

हालांकि, बाद में उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स से बातचीत के दौरान स्पष्ट किया, कि उनका मानना ​​है कि ट्रम्प का फैसला "अपराध" के बजाय "बुरा निर्णय" था।

उन्होंने एनवाईटी को बताया, कि "उस समय मैंने जो कहा था, वह यह था, कि मुझे वास्तव में लगा कि ट्रम्प ने जो किया वह खेदजनक था।" उन्होंने कहा, कि "अगर मैं उनकी जगह होता, तो मैं इसे बहुत अलग तरीके से संभालता। मैं आपको याद दिलाऊंगा, कि मैं अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए उसी रेस में भाग ले रहा हूं, जिसमें अभी डोनाल्ड ट्रंप दौड़ रहे हैं।''

तो क्या, अमेरिका में अगला प्रशासन ट्रम्प-रामास्वामी का होने वाला है। यानि, डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति और विवेक रामास्वामी उप-राष्ट्रपति?

पिछले एक साक्षात्कार में ब्लूमबर्ग न्यूज़ से बात करते हुए, विवेक रामास्वामी ने कहा था, कि "मुझे लगता है कि उनमें (ट्रम्प) और मेरे बीच कुछ समानता है, जो यह है, कि हममें से कोई भी बहुत अच्छा नंबर दो नहीं बन पाता है।"

अमेरिकी राजनीति को समझने वाले एक्सपर्ट्स का कहना है, कि डोनाल्ड ट्रंप में ही जो बाइडेन को हराने की क्षमता है और ऐसी स्थिति में, विवेक रामास्वामी उप-राष्ट्रपति पद के लिए एक परफेक्ट उम्मीदवार होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+