अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप के वकील ने कहा, अपनी जेब से पॉर्न एक्ट्रेस को दिए थे पैसे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वकील ने कहा है कि उन्होंने अपनी जेब से पॉर्न एक्ट्रेस को 130,000 अमेरिकी डॉलर दिए थे। कहा जा रहा है कि साल 2006 में ट्रंप और इस पॉर्न एक्ट्रेस के रिलेशंस थे।
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वकील ने कहा है कि उन्होंने अपनी जेब से पॉर्न एक्ट्रेस को 130,000 अमेरिकी डॉलर दिए थे। कहा जा रहा है कि साल 2006 में ट्रंप और इस पॉर्न एक्ट्रेस के रिलेशंस थे। ट्रंप के वकील माइकल कोहेन ने अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया है कि ट्रंप ने पॉर्न एक्ट्रेस स्टॉर्मी डेनियल्स को भुगतान करने के लिए ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन या ट्रंप के चुनावी प्रचार अभियान से कोई रकम नहीं दी थी। डेनियल्स का असली नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड है। कोहेन ने जानकारी दी कि क्लिफोर्ड को किया गया भुगतान वैध था और यह अभियान या किसी व्यक्ति द्वारा अभियान पर किए गए खर्च से नहीं लिया गया था।

साल 2016 में लगे थे ट्रंप पर आरोप
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने जनवरी माह में आई एक खबर में कहा था कि कोहेन ने अक्टूबर 2016 में 130,000 डॉलर की राशि का बंदोबस्त किया था ताकि वह राष्ट्रपति अभियान के दौरान ट्रंप से यौन संबंधों के बारे में सार्वजनिक रूप से बात ना करें। खबर में कहा गया था कि ट्रंप के एक वकील ने 2016 चुनाव से एक महीने पहले एक पॉर्न स्टार को चुप रहने के लिए 130,000 डॉलर देने का इंतजाम किया था। वहीं एक और अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक, स्टॉर्मी डेनियल के नाम से मशहूर पॉर्न स्टार के ट्रंप के साथ 2006 में नजदीकी संबंध थे।
वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, ट्रंप संगठन के एक वकील माइलक कोहेन ने महिला को एक गैर समझौते के तहत भुगतान करने का प्रबंध किया था। महिला का असल नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड है। क्लिफोर्ड ने ट्रंप पर आरोप लगाया था कि उनके बीच प्रेम संबंध जुलाई 2006 में हुए थे। इसके एक साल बाद ट्रंप ने अपनी तीसरी पत्नी और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप से शादी कर ली थी। क्लिफोर्ड ने कहा ट्रंप से उनकी मुलाकात लेक टाहोए में एक सेलिब्रिटी गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान हुई थी। इस पूरे मामले पर व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि यह पुरानी खबरें हैं जो कि चुनाव से पहले प्रकाशित हुई थी और इनकी कड़ी निंदा की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications