बराक ओबामा के अमेरिकी स्कूल और कॉलेजों से जुड़े एक फैसले को डोनाल्ड ट्रंप ने पलटा
ट्रंप प्रशासन ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के एक और फैसले को बदल दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए आदेश के बाद अब अमेरिकी कॉलेजों और स्कूलों में बिना किसी जाति व्यवस्था के एडमिशन मिल सकेगा।
वॉशिंगटन। ट्रंप प्रशासन ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के एक और फैसले को बदल दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए आदेश के बाद अब अमेरिकी कॉलेजों और स्कूलों में बिना किसी जाति व्यवस्था के एडमिशन मिल सकेगा। ट्रंप के फैसले के साथ ही पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश की शैक्षिक संस्थाओं के लिए बनाई गई उसी नीति की वापसी हो गई है जिसमें उन्हें जाति व्यवस्था पर तटस्थ होकर एडमिशन के लिए कहा गया था।

अब बिना जाति के मिलेगा एडमिशन
ट्रंप प्रशासन की ओर से स्कूलों और कॉलेजों को अपील की जाएगी कि वे जाति पर बिना विचार किए एडमिशन को तरजीह दें। ओबामा के कार्यकाल में स्कूलों और कॉलेजों में विभिन्नता को बढ़ावा देने के मकसद से कुछ गाइडलाइंस जारी की गई थीं। एक या दो दिन में इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया जाएगा। अमेरिकी न्याय विभाग के प्रवक्ता ने न्यूयॉर्क टाइम्स को जानकारी दी कि अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस का मानना है कि पूर्व में जो नीतियां तय की गईं वे संविधान और कानून के खिलाफ हैं। इसलिए विभाग ने मंगलवार को गाइडलाइंस को बदल दिया। इस नए फैसले के साथ ही बराक ओबामा की ओर से लिए गए एक और फैसले को ट्रंप ने बदल दिया है। इससे पहले पेरिस क्लाइमेट एग्रीमेंट, ट्रांस-पैसेफिक पार्टनरशिप और साल 2015 में ईरान के साथ हुई न्यूक्लियर डील पर भी ट्रंप ने ओबामा के फैसले को पलट दिया था।












Click it and Unblock the Notifications