ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाक सीजफायर में अपना ढोल पीटा, कहा- 'परमाणु नहीं, व्यापार करो'

Donald Trump on India Pakistan Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर भारत-पाक युद्धविराम में अपनी 'भूमिका' का ढोल पीटते नजर आए। इस बार उन्होंने सऊदी अरब के रियाद से बयान ठोका कि भारत और पाकिस्तान को उन्होंने 'परमाणु मिसाइलों के बदले सुंदर चीजों के व्यापार' का सुझाव दिया और 'ऐतिहासिक युद्धविराम' करवा दिया।

ट्रंप का दावा - 'चलो मिसाइल छोड़ो, व्यापार करो'

ट्रंप ने कहा, "मैंने कहा कि चलो एक डील करते हैं, चलो व्यापार करते हैं, चलो परमाणु मिसाइलों का व्यापार न करें..." उन्होंने दोनों देशों की लीडरशिप को 'मजबूत और शक्तिशाली' बताया और दावा किया कि उनके कहने पर भारत और पाकिस्तान ने संघर्ष रोक दिया।

Donald Trump

भारत का करारा जवाब - 'ना कश्मीर पर बात, ना कोई बिचौलिया'

भारत ने ट्रंप के इस बयान पर फिर साफ इनकार जताया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का आंतरिक मुद्दा है। कोई तीसरा पक्ष इसमें दखल नहीं दे सकता। भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम की सहमति दोनों देशों के DGMO के बीच सीधे संवाद से हुई थी।

पीएम मोदी भी बोले - 'अब आतंक पर ही होगी बात'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मंगलवार को अपने भाषण में साफ किया कि भारत सिर्फ दो मुद्दों पर बात करेगा - POK से पाकिस्तान की वापसी और आतंकवाद। उन्होंने कहा, 'भारत अब आतंक और व्यापार साथ नहीं चलने देगा। पानी और खून साथ नहीं बह सकते।'

ट्रंप की 'शांति कोशिश' या फिर चुनावी चटनी?

ट्रंप के बयान में पूर्व राष्ट्रपति असद पर लगे प्रतिबंध हटाने और ISIS को तीन हफ्ते में खत्म करने जैसे तमाम दावे भी थे, जो अब राजनीतिक विश्लेषकों की नजर में उनके चुनावी एजेंडे का हिस्सा दिखते हैं। उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की भी जमकर तारीफ की।

ट्रंप भले खुद को 'शांति निर्माता' कहें, लेकिन भारत ने कश्मीर पर किसी भी बिचौलिए के रोल को सिरे से नकार दिया है। DGMO के स्तर पर सीधी बातचीत और भारत की सख्त कार्रवाई के बाद हुआ युद्धविराम, ट्रंप की मीठी बातों का नहीं, नई दिल्ली की सख्त नीति का परिणाम है। अगर ट्रंप को लगता है कि भारत-पाक शांति की चाबी उनके हाथ में है, तो भारत का जवाब है - 'शांति हमारी नीति से आती है, न कि किसी की चाय पर चर्चा से!'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+