Donald Trump Oath Ceremony: ट्रंप के शपथ समारोह में किसे-किसे नहीं बुलाया गया? PM मोदी शामिल क्यों नहीं?
Donald Trump Oath Ceremony 2025: 20 जनवरी 2025 को अमेरिका के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे डोनाल्ड ट्रंप वाशिंगटन डीसी में 47वें अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
ट्रंप का यह दूसरा कार्यकाल है। इस अवसर पर देश-विदेश से कई गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। लेकिन खास बात यह है कि कुछ बड़े नेताओं और ट्रंप के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को इस बार शपथ समारोह में शामिल नहीं किया गया है।

किन्हें आमंत्रित नहीं किया गया?
- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर को इस समारोह में नहीं बुलाया गया। हालांकि, दक्षिणपंथी नेता निगेल फरेज को निमंत्रण दिया गया है।
- जर्मनी के राष्ट्रपति ओलाफ स्कोल्ज़ को भी आमंत्रित नहीं किया गया, लेकिन जर्मनी की अल्टरनेटिव फ़ॉर जर्मनी (एएफडी) पार्टी के नेता टीनो क्रुपल्ला वहां मौजूद रहेंगे।
- यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन , और यूरोपीय संघ और नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) के अधिकांश सदस्यों, जिनमें अधिकांशतः मध्यमार्गी सरकारें हैं, को नजरअंदाज कर दिया गया है।
- फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी इस सूची में शामिल हैं। उनकी जगह दक्षिणपंथी नेता एरिक ज़ेमोर शपथ समारोह में शामिल होंगे।
- भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: मोदी और ट्रंप के बीच पहली बार राष्ट्रपति बनने के बाद से ही 'भाईचारा' रहा है। दिसंबर में चुनाव में जीत के बाद, मोदी ट्रंप को फोन करके बधाई देने वाले पहले लोगों में से थे। हालांकि पीएम इसमें शामिल नहीं होंगे, लेकिन विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर उनका प्रतिनिधित्व करेंगे।
डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता भी नहीं होंगे शामिल
डेमोक्रेटिक पार्टी के कई नेता और ट्रंप के राजनीतिक विरोधी इस समारोह से दूरी बना रहे हैं...
- पूर्व अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी, जो ट्रंप की प्रमुख आलोचक रही हैं, अपनी खराब स्वास्थ्य के कारण हिस्सा नहीं लेंगी।
- पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा भी समारोह में शामिल नहीं होंगी।
पीएम मोदी क्यों नहीं होंगे शामिल?
भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भारत से प्रधानमंत्री स्तर पर कभी भाग नहीं लिया गया है। यह परंपरा कूटनीतिक संतुलन बनाए रखने के लिए है, ताकि भारत का झुकाव किसी एक राजनीतिक दल की ओर न दिखे।
ट्रंप के समर्थकों की भागीदारी
शपथ समारोह में ट्रंप के दक्षिणपंथी और लोकलुभावन नेता मित्र, जैसे...
-
स्पेन की वॉक्स पार्टी के सैंटियागो अबस्कल,
- पुर्तगाल की चेगा पार्टी के आंद्रे वेंचुरा,
- और यूरोप के अन्य दक्षिणपंथी नेता शामिल होंगे।
शपथ समारोह की विशेष झलकियां
डोनाल्ड ट्रंप और उनके नव-निर्वाचित उपराष्ट्रपति जेडी वेंस दिन भर के कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शपथ के बाद ट्रंप जनता को संबोधित करेंगे और तीन विशेष उद्घाटन समारोहों में शामिल होंगे। करीब 200,000 समर्थकों के वाशिंगटन डीसी पहुंचने की उम्मीद है।














Click it and Unblock the Notifications