ट्रंप ने पार की हदें, कहा बाथरूम ब्रेक की वजह से 2008 का चुनाव हारीं हिलेरी

वाशिंगटन। अमेरिका में अगले वर्ष होने वाले राष्‍ट्रपति चुनावों से पहले प्रचार के दौरान वहां पर एक नया रंग देखने को मिल रहा है। रिपब्लिकन पार्टी के उम्‍मीदवार डोनाल्‍ड ट्रंप जो पिछले दिनों मुसलमानों पर की अपनी टिप्‍पणी की वजह से सुर्खियों में थे, अब उन्‍होंने फिर से एक विवादित बयान दिया है। इस बार उनका निशाना बनी हैं पूर्व राष्‍ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्‍नी और डेम्रोक्रेट हिलेरी क्लिंटन।

donald-trump-hilary-clinton

हिलेरी पर‍ किया बाथरूम कमेंट

ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की ओर से अमेरिका के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन के लिए आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि वह 2008 में ओबामा के मुकाबले इसलिए पिछड़ गई थीं, क्योंकि उन्होंने डिबेट के दौरान बाथरूम ब्रेक लिया था।

आपको बता दें कि वर्ष 2008 के राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी डेमोक्रेटिक पार्टी से चुनाव लड़ने की रेस में थीं। लेकिन राष्‍ट्रपति बराक ओबामा से पिछड़ गई थीं।

ट्रंप को बताया था आईएसआईएस का रिक्रूटर

ट्रंप की ही तरह हिलेरी डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवारी की रेस में आगे चल रही हैं। हिलेरी ने कुछ दिनों पहले ट्रंप को आईएसआईएस का रिक्रूटर करार दिया था।

हिलेरी ने यह टिप्‍पणी ट्रंप के अमे‍रिका में मुसलमान की एंट्री को बैन करने का बयान दी थी। ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह झूठी हैं।

उन्‍होंने कहा कि मैं जानता हूं कि वे कहां गई थी, ये घिनौना है और मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहता। इससे पहले भी डोनाल्ड ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन के बीच विवादित बयानों का दौर चलता रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+