पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम मंच पर कर सकते हैं मुलाकात
Recommended Video

वॉशिंगटन। स्विट्जरलैंड के दावोस शहर में 22 जनवरी को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम का आयोजन होने जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हो सकती है। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि डोनाल्ड ट्रंप दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में वैश्विक नेताओं को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप पहली बार वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में अपना भाषण देंगे। इस साल पहली बार पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह मुलाकात होगी। बताया जा रहा है कि मोदी और ट्रंप के बीच पाकिस्तान नीति, आतंकवाद से लेकर दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के बारे में भी अहम चर्चा हो सकती है।

'अमेरिका फर्स्ट' का एजेंडा रखेंगे ट्रंप
व्हाइट हाउस मीडिया सेक्रेटरी सैंडर्स ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति इस मौके पर दुनिया के नेताओं के सामने अपने 'अमेरिका फर्स्ट' का एजेंडा रखेंगे। उन्होंने कहा कि इस साल वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम पर ट्रंप अमेरिकी व्यवसाय, उद्योग और कामगारों को मजबूती देने के लिए अपनी नीतियों को प्रमोट करेंगे। इस समारोह में ट्रंप अमेरिकी बिजनेसमैन, अमेरिकी कंपनियों और अपने देश के वर्कर्स को प्रमोट करते हुए नजर आएंगे।

6 केंद्रीय मंत्रियों के साथ जाएंगे पीएम मोदी
वहीं, पीएम मोदी के साथ छह केंद्रीय मंत्रियों का पूरा एक दल जा रहा है, जिसमें करीब 100 सीईओ भी साथ में होंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। इससे पहले 1997 में देवागौड़ा और 1994 में पीवी नरसिम्हा राव ने इस कार्यक्रम में भाग लिया था।

इस साल की होगी ये पहली मुलाकात
वहीं, अगर अमेरिका की बात करे तो राष्ट्रपति क्लिंटन 2000 में अंतिम बार वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। बराक ओबामा और बुश ने इस मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करवाई थी। बता दें कि पिछले साल मोदी और ट्रंप के बीच दो बार मुलाकात हुई थी। इस साल जनवरी के तीसरे सप्ताह में एक बार फिर मोदी और ट्रंप के साथ दिखाई देंगे, जहां दोनों देशों के बीच आर्थिक मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications