डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने ही दामाद की इंसल्ट की, कहा- बेटी की शादी में नहीं मिली बड़ी अंगूठी
शादी के महज एक ही दिन बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने टिफनी ट्रम्प को पहनाई गई सगाई की अंगूठी का मजाक उड़ाया है।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप अपने प्रेमी माइकल बौलोस के साथ इसी महीने शादी के बंधन में बंधी है। द वीक की रिपोर्ट के मुताबिक शादी के महज एक ही दिन बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने उनकी बेटी को पहनाई गई सगाई की अंगूठी का मजाक उड़ाया है। डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी बेटी टिफनी ट्रम्प के बारे में फॉक्स न्यूज 'शॉन हैनिटी से कहा, "यह उतनी बड़ी नहीं है।"
Image- Michael Boulos Instagram

ट्रम्प ने कहा- बेटी के पास नहीं है उतनी बड़ी अंगूठी
दरअसल डोनाल्ड ट्रम्प शॉन हैनिटी को महिला समूह "द ट्रम्पेट्स" की नेता टोनी क्रेमर के बारे में बात कर रहे थे। क्रेमर ने ट्रम्प के पहले राष्ट्रपति अभियान में उनकी खूब मदद की थी। ट्रम्प बता रहे थे कि क्रेमर बेहद अमीर है और उसके पास 25 मिलियन डॉलर कीमत वाली 48 कैरेट की अंगूठी है। इसी बीच किसी ने ट्रम्प से पूछ दिया कि क्या उनकी बेटी के पास उतना बड़ी अंगूठी नहीं है? इस पर ट्रम्प ने कहा, नहीं वह अंगूठी उतनी बड़ी नहीं है।

2018 से साथ हैं टिफनी और बौलोस
25 वर्षीय लेबनानी-अमेरिकी अरबपति माइकल बौलोस ने 2021 में व्हाइट हाउस रोज गार्डन में टिफनी ट्रम्प को 1.2 मिलियन डॉलर की हीरे की अंगूठी के साथ प्रपोज किया था। टिफनी ट्रम्प और माइकल बौलोस की मुलाकात 2018 में हुई थी जब वह अभिनेत्री लिंडसे लोहान के साथ ग्रीस में छुट्टियां बिता रही थीं। माइकल बौलोस लेबनानी मूल के हैं। उनका परिवार नाइजीरिया के सबसे धनाढ्य परिवार में से एक है। माइकल के पिता बौलोस एंटरप्राइजेज और एससीओए नाइजीरिया का मालिक हैं।

डोनाल्ड ट्रम्प की दूसरी पत्नी की बेटी हैं टिफनी
टिफनी ट्रम्प अपने पिता डोनाल्ड ट्रम्प की दूसरी पत्नी मार्ला मेपल्स की बेटी हैं। विवाह में टिफनी ट्रम्प ने अपने नए पति की राष्ट्रीयता का सम्मान करने के लिए लेबनानी डिजाइनर एली साब के डिजायन किए कपड़े पहने थे। टिफनी ने डेली मेल को बताया, "मैंने हमेशा एली साब से प्यार किया है, और यह एक लेबनानी/अमेरिकी शादी है, इसलिए वह एली के इस जादुई डिजायनर कपड़े को पहनकर खुश है।"

टक्सीडो पहनना भी पसंद नहीं करते ट्रम्प
इसी महीने हुई शादी में टिफनी की सौतेली बहन इवांका ट्रम्प ने ब्राइड्समेड्स के रूप में काम किया। टिफनी की सगाई की अंगूठी का मजाक उड़ाने के साथ-साथ डोनाल्ड ट्रम्प ने टक्सीडो पहनने की भी शिकायत की। ट्रंप ने कहा, "मुझे टक्सीडो पहनने से नफरत है। लेकिन, इजराइल के सम्मान में, मैंने फैसला किया कि मुझे लगता है कि मुझे आज रात टक्सीडो पहनना चाहिए।" बतादें कि टक्सीडो एक तरह का डिनर सूट होता है जिसे टक्स भी कहा जाता है। टक्सीडो की बनावट आम सूट से बेहद अलग होती है।












Click it and Unblock the Notifications