डोनाल्ड ट्रंप बोले-कोरोना वायरस पर चीन ने नहीं दी कोई जानकारी, इस बात का अफसोस
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस महामारी के बीच ही चीन के रवैये पर निराशा जताई है। ट्रंप ने रविवार को व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह चीन ने जिस तरह कोरोना वायरस पर जानकारी नहीं दी और सहयोग नहीं किया उसकी वजह से वह खासे निराश हैं। पिछले एक हफ्ते में यह तीसरा मौका है जब ट्रंप ने चीन को कोरोना वायरस संकट के लिए दोषी ठहराया है।

चीन को बताया सीधे तौर पर जिम्मेदार
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में आए मीडिया कर्मियों से कहा, 'उन्हें इस बारे में हमें बताना चाहिए था। मैं चीन से थोड़ा निराश हूं। मै आपसे ईमानदार रहूंगा। मैं राष्ट्रपति शी और चीन का काफी सम्मान करता हूं और इस देश को पंसद करता हूं।' ट्रंप ने 19 मार्च को कहा था कि आज दुनिया चीन की कारस्तानी की सजा भुगत रही है। ट्रंप ने इसके साथ ही अब चीन को सीधे तौर पर वर्तमान समय में दुनिया के सामने पैदा हुई नई स्वास्थ्य चुनौती के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया है। ट्रंप ने उस समय कहा था, 'आज हालात बेहतर होते अगर हमें कुछ माह पहले ही इस बारे में पता लग गया होता। इस महामारी को चीन में उसी जगह पर रोका जा सकता था, जहां से यह शुरू हुई थी।' ट्रंप के मुताबिक चीन जो कुछ किया है, आज दुनिया को उसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है। हर कोई जानता था और हमें यह बात मालूम है। अब मैं यह मानना रहा हूं कि जो कुछ बाहर आ रहा है, वह सच हो। कोई नहीं जानता कि सच जानता है मगर मुझे उम्मीद है कि यह सच हो।'












Click it and Unblock the Notifications