यौन शिकारी हैं डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति बनने योग्य नहीं: सलमान रश्दी

बुकर पुरस्कार विजेता और भारतीय मूल के लेखक सलमान रश्दी ने डोनाल्ड ट्रंप को यौन शिकारी कहकर संबोधित किया है।

न्यूयार्क। एक बार फिर से बुकर पुरस्कार विजेता और भारतीय मूल के लेखक सलमान रश्दी अपने एक विवादित बयान को लेकर मीडिया में हेडलाइन बने हैं। इस बार उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है।

मर्यादा की सारी सीमाएं लांघते हुए रश्दी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप तो यौन शिकारी हैं और वो प्रेसिडेंट पद के लिए बिल्कुल सही नहीं हैं इसलिए अमेरिका की जनता को अपना राष्ट्रपति चुनने में ध्यान देना चाहिए। रश्दी ने कहा कि ट्रंप ने अपना टैक्स रिटर्न जारी नहीं किया है, उनकी बातों में विरोधाभास है इसलिए उन पर भरोसा कैसे किया जा सकता है।

मालूम हो कि दो दिन बाद अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। सलमान रश्दी ने ये बातें साहित्यिक वेबसाइट लिथुब के लिए लिखे गए एक कॉलम में कही है। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब इस तरह की बातें ट्रंप के लिए कही गई हैं उनके ऊपर हाल ही में कई लोगों ने यौन शौषण का आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+