डीसी कोर्ट में ब्रैट कैवनॉघ की जगह लेंगी भारतीय मूल की नओमी जहांगीर राव, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिया इंटरव्यू
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी 45 वर्ष की नओमी जहांगीर राव का इंटरव्यू किया है। नओमी इस समय ऑफिस ऑफ इनफॉर्मेशन एंड रेगुलेटरी अफेयर्स में एडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। नओमी के नाम का प्रस्ताव व्हाइट हाउस के पूर्व कांउसल डॉन मैक्गैहन की ओर से डीसी सर्किट कोर्ट में जज के पद के लिए दिया गया है। न्यूज वेबसाइट एक्सिओस की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। वेबसाइट ने सूत्रों का हवाला देते हुए लिखा है कि ट्रंप, जस्टिस ब्रैट कैवनॉघ की पुरानी जॉब के लिए एक महिला का चयन करना चाहते हैं।

राव के लेकर बरकरार है सस्पेंस भी
राव, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस क्लीयरेंस थॉमस के साथ बतौर क्लर्क भी काम कर चुकी हैं। जुलाई 2017 में सीनेट ने 54-41 वोटों से राव के नाम की मंजूरी ऑफिस ऑफ इनफॉर्मेशन एंड रेगुलेटरी अफेयर्स के लिए दी थी। इस एजेंसी के पास ब्रांच रेगुलेशंस के रिव्यू का काम है जिसका डीसी सर्किट कोर्ट के पास है। सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर नामांकित होने से पहले कैवनॉघ अमेरिकी के सर्किट जज के तौर पर थे और कोलंबिया के कोर्ट में उनकी तैनाती थी। फिलहाल यह पद खाली पड़ा है और सही व्यक्ति की नियुक्ति करने के मकसद से ट्रंप कई लोगों का इंटरव्यू कर रहे हैं। कुछ सूत्रों की ओर से कहा है कि हालांकि इंटरव्यू के दौरान राव ने ट्रंप पर अच्छा प्रभाव नहीं छोड़ा है तो वहीं कुछ सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रपति ने हालांकि उनकी नियुक्ति से इनकार भी नहीं किया है। राव पहले सरकार की तीन शाखाओं के साथ काम कर चुकी हैं। पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के साथ राव बतौर एसोसिएट काउंसल के तौर पर जुड़ी थीं।












Click it and Unblock the Notifications