वॉशिंगटन फेडरल कोर्ट में पेश हुए डोनाल्ड ट्रंप, 2020 में चुनाव रिजल्ट पलटने के आरोपों पर क्या बोले? जानिए
अमेरिका में वर्ष 2020 में हुए आम चुनाव के परिणाम को लेकर लग रहे आरोपों पर डोनाल्ड ट्रंप ने खुद का बचाव किया। कोर्टरूम में ट्रंप मजिस्ट्रेट जज मोक्सिला उपाध्याय के सामने खुद को निर्दोष बताया।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बृहस्पतिवार को फेडरल कोर्ट में पेश हुए। वे अमेरिका में वर्ष 2020 में हुए आम चुनाव को परिणामों को अपने पक्ष में करने के आरोपों का सामना कर रह हैं। कोर्टरूम में मजिस्ट्रेट जज मोक्सिला उपाध्याय के सामने सभी आरोपों में खुद को निर्दोष बताया। ट्रंप ने सभी आरोपों को निराधार बताया और कहा कि वे दोषी नहीं है। बता दें कि अमेरिका में कैपिटल हिंसा मामले में भी ट्रंप पर 4 आरोप लगे हैं। जिनमें देश को धोखा देने की कोशिश, सरकारी कामकाज में बाधा डालने की साजिश और जनता के अधिकारों के खिलाफ साजिश रचने जैसे आरोप शामिल हैं।

कोर्टरूम में ट्रंप ने मजिस्ट्रेट जज मोक्सिला उपाध्याय के सामने सभी आरोपों में खुद को निर्दोष बताया। रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने 2020 के चुनावी रिजल्ट को पलटने की साजिश के आरोपों में खुद संलिप्तता से इनकार किया। ट्रंप पर लगे आरोपों की जांच कर रहे जस्टिस डिपार्टमेंट के स्पेशल काउंसिल जैक स्मिथ ने कोर्ट में 45 पेज की चार्जशीट दायर की है। जिस अपना पक्ष रखने के लिए ट्रंप कोर्टरूम में मजिस्ट्रेट जज के सामने पेश हुए। जहां उन्होंने आरोपों पर खुद का बचाव करते हुए कहा कि वे निर्दोष हैं।
मामले में सुनवाई के दौरान मजिस्ट्रेट जज मोक्सिला उपाध्याय ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 28 अगस्त की तारीख दी है।
बता दें कि जो आरोप ट्रंप लगे हैं अगर साबित हो जाते हैं तो उन्हें अमेरिका के कानून के मुताबिक 20 साल तक की जेल हो सकती है। देश से साथ धोखा करने के मामले में दोषी साबित होने पर ट्रंप को 20 साल और इसकी साजिश रचने के आरोप में 10 साल की सजा का प्रावधान है।
वहीं इस दौरान ट्रम्प के समर्थक फेडरल कोर्ट के बाहर जमा हो गए। पूर्व राष्ट्रपति के समर्थकों में शामिल सुजैन मोंक 6 जनवरी से उन सभी राजनीतिक कैदियों का समर्थन किया, जिन्हें गिरफ्तार किया गया था। मोंक ने कहा, "हमने वेनेजुएला जैसे देशों तानाशाह देशों को देखा है। जहां राजनीतिक विरोधियों को नियंत्रित करने के लिए अदालतों और जेलों का उपयोग किया जाता है। अब हम इसे संयुक्त राज्य अमेरिका में देख रहे हैं, जो हमारे लिए बहुत दुखद दिन है। अब वास्तव में अमेरिकी लोगों को इससे जागरूक करने की आवश्यता है।"












Click it and Unblock the Notifications