जब मीटिंग में अचानक पीएम मोदी की स्टाइल में बोलने लगे डोनाल्ड ट्रंप- रिपोर्ट

Recommended Video

    Doland Trump जब बोलते-बोलते अचानक करने लगे Narendra Modi की Mimicry | वनइंडिया हिंदी

    न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रिश्ते शुरू से ही शानदार रहे हैं। ट्रंप अक्सर वैश्विक नेताओं की आलोचना करने और उनका मजाक उड़ाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस बार मिमिक्री की है और वो भी पीएम मोदी की। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, ट्रंप ने अफ्रीकी और हैती इमिग्रेंट्स पर नस्लवादी टिप्पणी करने के बाद, उन्होंने अफगानिस्तान चर्चा पर पीएम मोदी के बोलने के अंदाज की नकल की। हालांकि, व्हाइट हाउस और अमेरिका में भारतीय अधिकारियों ने इस दावे पर ना तो खंडन किया है और ना ही कोई प्रतिक्रिया आई है।

    मोदी की स्टाइल में कही ये बात...

    मोदी की स्टाइल में कही ये बात...

    अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने दावा किया है कि अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने उन्हें बताया है कि ट्रंप भारतीय पीएम और उनके बोलने के अंदाज से काफी प्रभावित हैं। यहां तक कि ट्रंप जब मोदी के बयान के बारे में बता रहे थे, तब उनका बोलने का एक्सेंट बिल्कुल पीएम मोदी जैसा था। उन्होंने अधिकारियों को बताया, 'मोदी ने पिछले साल कहा था कि किसी भी मुल्क ने बिना किसी फयदा के लिए किसी देश में इतना योगदान नहीं दिया है, जितना अमेरिका ने अफगानिस्तान में किया है।' यह बात ट्रंप ने मोदी के अंदाज में बोली थी।

    इससे पहले भी इंडियन स्टाइल में बोल चुके हैं ट्रंप

    इससे पहले भी इंडियन स्टाइल में बोल चुके हैं ट्रंप

    इससे पहले भी डोनाल्ड ट्रंप अपने अंग्रेजी बोलने की अंदाज को भारतीय लहजे में बोल चुके है। 2016 में मोदी ने कॉल सेंटर में भारतीय कर्मचारी से बात कर इंडियन एक्सेंट में बोलने की कोशिश की थी। ट्रंप कई बार अमेरिकी लीडर्स और ऑफिसियल्स की भी नकल उतार चुके हैं।

    WEF में ट्रंप-मोदी की मिलना अभी तय नहीं

    WEF में ट्रंप-मोदी की मिलना अभी तय नहीं

    फिलहाल, अमेरिका शटडाउन से गुजर रहा है, लेकिन ट्रंप का दावोस आना लगभग तय माना जा रहा है। वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम समारोह का समापन करेंगे। दावोस में अभी-तक ट्रंप और मोदी की मुलाकात को लेकर स्पष्ट नहीं हो पाया है। पीएम मोदी दावोस में करीब 300 वैश्विक नेताओं को संबोधित करेंगे, पिछली बार चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम को संबोधित किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+