Trump Hush Money Trial: पोर्न स्टार को पैसे देकर फंसते जा रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, विरोधी वकीलों ने इज्जत उतारी
Donald Trump Hush Money Trial: डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले पैसे देने के मामले में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं और अदालत में सुनवाई के दौरान विरोधी वकीलों ने उनकी इज्जत उतार दी है।
न्यूयॉर्क की एक अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजकों ने कहा, कि डोनाल्ड ट्रंप ने 2016 राष्ट्रपति चुनाव से पहले पोर्न स्टर को गुप्त रूप से धन देकर ना सिर्फ प्लेबॉय मॉडल के साथ अपने यौन संबंध को छिपाने की कोशिश की, बल्कि उन्होंने पैसे देने की जानकारी छिपाकर 2016 के राष्ट्रपति चुनाव को ही भ्रष्ट कर दिया।

हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप के वकीलों ने कोर्ट में विरोधी वकीलों के आरोपों को नकार दिया और कहा, कि डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसी कोई गलती नहीं की है।
न्यूयॉर्क कोर्ट में चल रहे ऐतिहासिक मुकदमे में जूरी सदस्यों ने अभियोजन पक्ष के पहले गवाह के बयानों को भी संक्षेप में सुना है। इन गवाहों में पूर्व नेशनल इन्क्वायरर प्रकाशक डेविड पेकर भी शामिल हैं, जिनको लेकर डोनाल्ड ट्रंप के विरोधी वकीलों का कहना है, कि प्लेबॉय मॉडल ने उनकी संस्था को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उसने डोनाल्ड ट्रंप से अपने संबंधों का खुलासा किया था, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने उस इंटरव्यू को दबा दिया और पल्बिश नहीं होने दिया।
ऐसा कहा जाता है, कि डेविड पेकर ने जानबूझकर 2016 राष्ट्रपति चुनाव से पहले स्टॉर्मी डेनियल्स के इंटरव्यू को प्रकाशित नहीं होने दिया।

ट्रंप पर बिजनेस रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का आरोप
अमेरिकी इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी पूर्व राष्ट्रपति पर आपराधिक आरोपों में मुकदमा चल रहा है।
आपको बता दें, कि डोनाल्ड ट्रम्प पर आरोप है, कि 2016 राष्ट्रपति चुनाव से पहले उन्होंने पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को 130,000 डॉलर का भुगतान किया था और उस पैसे को अपने व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने छिपा लिया। डोनाल्ड ट्रंप ने ये पैसे इसलिए दिए थे, ताकि 10 साल पहले उनके और स्टॉर्मी डेनियल्स के बीच जो संबंध बने थे, वो उसके बारे में चुप रहे।
लेकिन, स्टॉर्मी डेनियल्स ने पैसे लेने के बाद भी अपने और ट्रंप के बीच के रिश्ते का खुलासा करने वाला इंटरव्यू दिया, जिसे डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए दबा दिया।
हालांकि, डोनाल्ड ट्रम्प ने खुद को निर्दोष बताया है और पोर्न स्टार के साथ यौन संबंध बनाने होने से इनकार किया है। लेकिन, उनके विरोधी वकीलों का कहना है, कि डोनाल्ड ट्रंप ने पोर्न स्टार के साथ रिश्ते को छिपाकर देश के मतदाताओं को धोखा देने का एक आपराधिक कोशिश की है और अभियोजकों ने पैसों के लेनदेन को भ्रष्टाचार करार दिया है।
अभियोजक मैथ्यू कोलेंजेलो ने कोर्ट में कहा, कि "यह 2016 के चुनाव को प्रभावित करने के लिए एक योजनाबद्ध, समन्वित, लंबे समय से चल रही साजिश थी, ताकि डोनाल्ड ट्रम्प को अवैध खर्चों के माध्यम से निर्वाचित होने में मदद मिल सके, ताकि उन लोगों को चुप कराया जा सके, जिनके पास उनके व्यवहार के बारे में कुछ बुरा कहने के लिए था।"
डोनाल्ड ट्रंप के वकीलों ने क्या कहा?
ट्रम्प के वकील ने जूरी को बताया, कि पूर्व राष्ट्रपति ने कोई अपराध नहीं किया है और मैनहट्टन जिला अटॉर्नी एल्विन ब्रैग को मामला नहीं लाना चाहिए था।
ट्रंप के वकील टॉड ब्लैंच ने कहा, कि "चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश में कुछ भी गलत नहीं है। इसे लोकतंत्र कहा जाता है। लेकिन, उन्होंने इस विचार को भयावह बात बता दिया है, जैसे कि यह कोई अपराध हो।"
नीली टाई और गहरे नीले रंग का सूट पहने रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप भी कोर्ट में मौजूद थे, जब ये सुनवाई चल रही थी और कोर्ट रूम में उन्हें कई बार अपने वकीलों से भी बात करते हुए देखा गया। वहीं, उनकी सुरक्षा के लिए इयरपीस पहने एक सीक्रेट सर्विस एजेंट ठीक उनके पीछे बैठा था।
आपको बता दें, कि अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए डोनाल्ड ट्रंप बनाम जो बाइडेन मुकाबला तय हो गया है, लेकिन उससे पहले डोनाल्ड ट्रंप चार अलग अलग मुकदमों में फंसे हुए हैं।
मामला डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ कैसे गया?
दरअसल, 2016 राष्ट्रपति चुनाव से पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को 1.30 लाख डॉलर का भुगतान किया, तो ये पैसे उन्होंने अपने तत्कालीन वकील माइकल कोहेन के जरिए पोर्न स्टार तक पहुंचाए।
दिक्कत यहां तक कुछ भी नहीं थी, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने इस पैसे को बतौर फीस की तरह अपनी बिजनेस ट्रांजेक्शन में दिखाया और यहीं वो फंस गये। क्योंकि, ये अपराध की श्रेणी में आ जाता है और माइकल कोहेन कह चुके हैं, कि उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के कहने पर ही ये पैसे पोर्न स्टार तक पहुंचाए थे और ये एक अपराध है। माना जा रहा है, कि डोनाल्ड ट्रंप को इस मामले में सजा हो सकती है, हालांकि उसके बाद भी वो देश के राष्ट्रपति बन सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications