वेनेजुअला में तख्ता पलट की कोशिश तेज, विपक्षी नेता ने खुद को बताया राष्ट्रपति, ट्रंप ने किया समर्थन
काराकस। वेनेजुएला में नए राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ उनके देश में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि देश में तख्तापलट के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन इस बीच विपक्ष के नेता जुआन गोइदो ने खुद को देश का अगला कार्यकारी राष्ट्रपति घोषित किया है जुन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के नए कार्यकारी राष्ट्रपति के तौर पर अपनी मान्यता दे दी है।

विपक्षी नेता ने खुद को राष्ट्रपति घोषित किया
गौर करने वाली बात यह है कि हाल ही में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी, लेकिन उनपर आरोप लगा था कि चुनाव में उन्होंने धांधली की है, जिसके बाद लाखों लोगों ने सड़क पर उतरकर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था।एक तरफ जहां लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तो दूसरी तरफ गोइदो ने गुरुवार को खुद को वेनेजुएला का नया कार्यकारी राष्ट्रपति घोषित कर दिया है।
ट्रंप ने किया समर्थन
गोइदो ने लोगों से अपील की थी वह राष्ट्रपति निकोलस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करें। इन तमाम उठापटक के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करके कहा कि वेनेजुअला के लोगों को असंवैधानिक मादुरो सरकार के खिलाफ काफी लंबे समय से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में मैं जुआन गोइदो को वेनेजुअला के नए राष्ट्रपति के तौर पर मान्यता दे रहा हूं। वहीं अमेरिका के इस ऐलान के बाद भी निकोलस समादुरो ने कहा कि हम अमेरिका के साथ कूटनीतिक रिश्तों को नहीं तोड़ेंगे।
अमेरिका पर आरोप
आपको बता दें कि बुधवार को वेनेजुअला के उपराष्ट्रपति ने आरोप लगाया था कि अमेरिका उनके देश में तख्ता पलट की कोशिश कर रहा है। वेनेजुअला के उपराष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिगेज ने बयान में कहा था कि अमेरिका घर जाो, हम अपने देश के मामलों में दखल बर्दाश्त नहीं करेंगे। इससे पहले अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमसे उन्होंने मादुरो को तानाशाह बताते हुए कहा था कि उनके पास कोई वैध दावा नहीं है।
-
Iran Ceasefire Conditions: 'होर्मुज पर कंट्रोल और मुआवजा’, सीजफायर के लिए ईरान ने रखी 10 शर्तें, फंस गए Trump! -
Iran Vs America War: परमाणु ठिकाने, हॉर्मुज की नाकेबंदी और सम्मान की जंग! ईरान क्यों नहीं चाहता युद्ध खत्म हो? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
US Iran War: रूस में इलाज करा रहे Mojtaba Khamenei? तो फिर कौन चला रहा ईरान कीे सत्ता? Mossad को क्या पता चला? -
US-Iran War में फंसे Trump! “न जीत पा रहे, न छोड़ पा रहे जंग”, Ex CIA चीफ ने दिए अमेरिका की हार के बड़े संकेत! -
North Korea: इधर सब US-Iran जंग में उलझे रहे, उधर Kim Jong Un ने अमेरिका में घुसा दिए कई जासूस, क्या चुराया? -
Texas Refinery Blast: कैसे हुआ अमेरिका की सबसे बड़ी रिफाइनरी में धमाका? ईरान से जंग के बीच फैला पैनिक!- Video -
Iran America War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात,किन मुद्दों पर हुई बात -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications