Donald Trump ने आखिरी घंटों में 73 लोगों को दी माफी, पूर्व सहयोगी समेत ये बड़े नाम

Donald Trump Granted 73 Pardon: वाशिंगटन डीसी। डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रपति ऑफिस छोड़ने से कुछ घंटे पहले ही 73 लोगों के माफीनामे पर हस्ताक्षर किए हैं। ट्रम्प ने अमेरिकी राष्ट्रपति की क्षमादान की शक्ति के अधिकार के तहत इन सभी लोगों को माफी दी है। माफी पाने वालों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सहयोगी स्टीव बैनन भी शामिल हैं। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रपति ने आज 73 लोगों को माफी दी है।

Recommended Video

    Donald Trump ने कार्यकाल खत्म होने से पहले Steve Bannon सहित 73 लोगों को किया माफ | वनइंडिया हिंदी
    Donald Trump

    हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद को, अपने परिवार या फिर अपने वकील रूडी ग्यूलियानी को माफी नहीं दी है। कई बार ऐसी चर्चा सामने आई थी कि राष्ट्रपति खुद को अपने परिवार को माफी दे सकते हैं लेकिन इन 73 लोगों की लिस्ट में ऐसा कोई नाम नहीं है।

    कुछ घंटे पहले किया हस्ताक्षर
    ट्रंप बुधवार को जो बाइडेन के शपथ लेते ही राष्ट्रपति पद से हट जाएंगे। ऐसे में उनके सहयोगियों ने उन्हें सलाह दी थी कि राष्ट्रपति को इस समय खुद को या फिर परिवार के सदस्यों को माफी नहीं देनी चाहिए। ऐसे करने से उनके दोषी होने की धारणा मजबूत होगी।

    ट्रंप ने जिन लोगों को माफी दी है उनमें स्टीव बैनन का नाम प्रमुख है। बैनन 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के प्रमुख सलाहकार रहे थे। बैनन पर अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए निजी धन जुटाने के प्रयास पर राष्ट्रपति के स्वयं के समर्थकों को ठगने का आरोप लगाया गया था। व्हाइट हाउस ने बयान में कहा कि बैनन कंजर्वेटिव आंदोलन में एक महत्वपूर्ण नेता रहे हैं और अपने राजनीतिक कौशल के लिए जाने जाते हैं।

    कहा जाता है कि डोनाल्ड ट्रंप ने जिस अमेरिका फर्स्ट के नारे को दक्षिणपंथी राष्ट्रवादी लोगों के बीच पॉपुलर बनाया वह स्टीव बैनन का ही आइडिया था।

    इन लोगों को भी मिली है माफी
    बैनन के साथ ही ट्रंप के लिए टॉप फंड इकठ्ठा करने वाले इलियट ब्रॉयडी को भी माफी दी गई है। उन्हें पिछले साल विदेशी लॉबी कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। इसके साथ ही रैपर लिल वेन और कोडक ब्लैक को भी राष्ट्रपति ने माफी दी है। उनके ऊपर संघीय हथियार अपराध कानून के तहत दोषी ठहराया गया था और दोनों को जेल हुई थी।

    इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने गगूल इंजीनियर एंथोनी गोंवांदोवस्की को भी माफी दी है। एंथोनी पर गूगल की सेल्फ ड्राइविंग कार के ट्रेड सीक्रेट चुराने का आरोप लगाया गया था। पिछले साल मार्च में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें 18 महीने जेल की सजा सुनाई थी। कोविड के चलते उन्हें जेल नहीं भेजा गया लेकिन कोर्ट ने कहा है कि कोविड खत्म होने के बाद उन्हें सज़ा पूरी करनी होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+