डोनाल्ड ट्रंप ने कराया अपना मानसिक परीक्षण, जानिए क्या रहा रिजल्ट

Recommended Video

      Donald Trump हुए Mental Health Test में पास, मिले इतने अंक | वनइंडिया हिंदी

      वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट के भीतर अपना ज्ञान संबंधित फिटनेस टेस्ट करवाया, जिसमे उन्हें जानवरों की तस्वीर देखकर उसपर अपनी प्रतिक्रिया देनी थी। उनका यह टेस्ट मीडिया में चर्चा की वजह बना हुआ है। व्हाइट हाउस के डॉक्टर रॉनी जैक्सन के अनुसार ट्रंप ने इस टेस्ट में काफी बेहतर प्रदर्शन किया और उन्हें 30 में से 30 अंक मिले, इस टेस्ट का नाम मॉट्रीयल कॉग्निटिव असेसमेंट है, ट्रंप को ज्ञान संज्ञात्मक संबंधी किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है।

      trump

      मानसिक स्वास्थ्य की जांच
      जैक्सन ने बताया कि ट्रंप ने खुद इस टेस्ट के लिए उनसे अपील की थी वह इस टेस्ट को करने के बाद उनके मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बताए। जैक्सन ने बताया कि मुझे लगता है कि उन्होंने इस टेस्ट के जरिए खड़े हो रहे कुछ सवालों पर विराम लगाने के लिए यह टेस्ट कराया है। इस टेस्ट को मुख्य रूप से शरीर के कुछ अंगों को टेस्ट करने के लिए बनाया गया था, इसके जरिए यह जानने की कोशिश की जाती है कि क्या शरीर का कोई अंग अपेक्षाकृत कम काम कर रहा है।

      कई बातों की होती है जांच
      इस टेस्ट के जरिए व्यक्ति की एकाग्रता, सतर्कता, ध्यान, याददाश्त, भाषा, संख्यात्मक ज्ञान आदि जांचा जाता है और राष्ट्रपति ट्रंप इन सभी मामलों में फिट हैं। इस टेस्ट को करने में मुश्किल से 10 मिनट लगते हैं और 26 से उपर के स्कोर को बेहतर या साधारण माना जाता है। इस टेस्ट के बारे में एएफपी ग्राफिक के जरिए विस्तार से बताया गया है कि कैसे इसे किया जाता है।

      कैसे होता है यह टेस्ट
      इस टेस्ट के लिए उम्मीदवार कको एक क्यूब को सही नंबर और अक्षरों के जरिए समय बताना होता है। इसके बाद उन्हें तीन जानवरों की तस्वीर को दिखाया जाता है, जैसे शेर, गेंडा और ऊंट। इसके बाद पांच साधारण शब्द कई बार दोहराने के लिए कहा जाता है। एकाग्रता को टेस्ट करने के लिए परीक्षणकर्ता कई चीजों की लिस्ट को पढ़ता है, जिसके बाद जिसपर टेस्ट किया जा रहा है वह उसे याद करके दोहराता है और हर बार जब ए वर्ड आता है तो उसे बताना होता है। कुछ इसी तरह से नंबर सीरीज को भी उसे उसी क्रम में दोहराना होता है जिस क्रम में उसे सुनाया जाता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+