डोनाल्‍ड ट्रंप ने 'नस्लभेदी' टिप्‍पणी का किया बचाव, डेमोक्रेटिक पार्टी की महिलाओं को कहा था 'गो बैक'

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की चार महिला अमेरिकी कांग्रेस सदस्‍यों पर की गई अपनी रंगभेद टिप्‍पणी का ट्विटर पर बचाव किया है। ट्रंप ने अपनी बात दोहराते हुए इन महिला कांग्रेस सदस्‍यों को अमेरिका से नफरत करने वाला करार दिया है। डोनाल्‍ड ट्रंप की टिप्‍पणी पर अमेरिका में बवाल मचा हुआ है। ट्रंप ने रविवार को कुछ विवादित ट्वीट किए थे।

donald-trump

'आप वापस जा सकते हैं'

डोनाल्‍ड ट्रंप ने व्‍हाइट हाउस के बाहर हुई प्रेस कॉनफ्रेंस में कहा, 'अगर आप खुश नहीं हैं, हर समय शिकायत कर रहे हैं तो आप जा सकते हैं।' रविवार को ट्रंप ने इन महिलाओं के लिए 'गो बैक' लिखते हुए कहा था वे अपने देश वापस लौट सकती हैं। जिन चार महिलाओं पर ट्रंप ने टिप्‍पणी की थी वे अमेरिका में जन्‍मीं एलेक्‍जेंड्रिया आकासियो कोर्ट्ज, राशिदा तालिब और अयाना प्रेस्‍ले के अलावा इल्‍हान उमर हैं। इल्‍हान 12 वर्ष की थीं जब अमेरिका आई थीं। इन सभी ने राष्‍ट्रपति ट्रंप को 'नस्‍लभेदी' कहा है। टिप्‍पणी के बाद ट्रंप पर रंगभेदी और विभाजनकारी करार दिया और ट्रंप ने इन बातों को मानने से इनकार कर दिया। ट्रंप ने एक के बाद एक कई ट्वीट करके इन महिलाओं को एक ऐसे देश का नागरिक करार दिया जहां की सरकार पूरी तरह तबाही लाने वाली सरकार है। ट्रंप ने लिखा था, 'आप वहां क्‍यों नहीं वापस चली जातीं और चीजें क्‍यों नहीं ठीक करने की कोशिश करतीं जहां से आप आई हैं। फिर वापस आइए और दिखाइए कि आपने कैसे किया है।' ट्रंप ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनकी ट्वीट से साफ था कि निशाना किस पर है। ओकासियो का जन्‍म न्‍यूयॉर्क के ब्रांक्‍स में हुआ था। दिलचस्‍प बात है कि जिस क्‍वींस हॉस्पिटल में ट्रंप का जन्‍म हुआ था वह जगह यहां से बस 19 किलोमीटर की दूरी पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+