वो 'अश्लील टेप' जिससे डोनाल्ड ट्रंप हो गए थे 'कमजोर', अमेरिकी राष्ट्रपति का छोड़ना पड़ा था ख्वाब
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति के लिए समय ऐसा था जब उन्हें लगा की यूएस राष्ट्रपति बनने का सपना देखना छोड़ देना चाहिए। उनके लाइफ में इससे बुरा दिन कभी नहीं आया था। अमेरिका में उनकी घटती लोकप्रियता घटने के साथ उनके दल रिपब्लिकन पार्टी का का खिसकता जनाधार उनकी नींद हराम कर रहा था। पूर्व राष्ट्रपति की काउंसर ने खुद इस बात का दावा किया है कि नौबत यहां तक आ गई की उस कथित 'अश्लील वीडियो' कारण डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति बनने का सपन छोड़ने तक का सोच लिया था। आखिर इस वीडियो में क्या था जिसने रियल स्टेट कारोबारी को अमेरिकी प्रेसीडेंसियल इलेक्शन के दौरान बैकफुट पर ला दिया था?

ट्रंप के 'अश्लील टेप' ने अमेरिका को चौंकाया
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वरिष्ठ सलाहकार रहीं केलीनेन कॉनवे ने वर्ष 2016 में अमेरिकी प्रेसिडेंसियल इलेक्शन के दौरान रिपब्लिकन पार्टी के प्रदर्शन को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप के एक कथित 'अश्लील वीडियो' के वायरल होने से पार्टी की लोकप्रियता गिरती जा रही थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति उम्मीदवार बैकफुट पर
साल 2016 के चुनाव के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर लगातार महिलाओं को अपमानित करने के आरोप लग रहे थे। ऐसे में चौतरफा दबाव को देखते वे बैकफुट पर नजर आए। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की वरिष्ठ सलाहकार का दावा है कि नौबत यहां तक आ गई है कि ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति बनने का सपना देखना छोड़ने को मजबूर होना पड़ा।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की वरिष्ठ सलाहकार का दावा
केलीनेन कॉनवे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की वरिष्ठ सलाहकार रह चुकी हैं। कॉनवे ने दावे के साथ यह बात कही है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2016 के राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने पर विचार किया था। क्योंकि उस वक्त अमेरिका में उनके अश्लील वीडियो 'एक्सेस हॉलीवुड' टेप की खूब चर्चा थी। केलीनेन कॉनवे पूर्व राष्ट्रपति की काफी नजदीकी रही हैं। वे पूर्व में ट्रम्प के चुनाव अभियान की प्रबंधक रही और बाद में राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार पद पर उन्हें नियुक्त किया गया। केलीनेन ने अपनी नई पुस्तक 'Here's the Deal' ट्रंप को लेकर इस बात का दावा किया है।

टेप लीक के बाद डर गए थे डोनाल्ड ट्रंप
अपनी पुस्तक में कॉनवे ने लिखा है साल 2016 में प्रेसीडेंसिल चुनाव में वो ट्रम्प और उनकी उम्मीदवारी के भविष्य को लेकर 8 अक्टूबर, 2016 की रात को ट्रम्प टॉवर में एक बैठक हुई थी। इससे ठीक एक दिन पहले 7 अक्टूबर को ट्रम्प का कथित अश्लील वीडियो लीक हुआ था। लेकिन ट्रंप बैठक में डींग मारने से बाज नहीं आए। इस पर रिपब्लिकन पार्ट के अन्य सदस्य नाराज भी हुए। पार्टी से उन्हें निष्कासित करने के लिए वोट देने की भी चेतावनी दी गई थी। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति वरिष्ठ सलाहकार केलीनेन कॉनवे ने अपनी पुस्तक में लिखा है कि बाद में चौतरफा निंदा के घिरने पर ट्रंप भयभीत दिखाई दिए। ट्रम्प ने उसके लिए माफी मांगी।

क्या था ट्रंप का अश्लील वीडियो?
यह टेप साल 2016 में ठीक अमेरिकी प्रेसीडेंसियल चुनाव के वक्त लीक हुआ। यह एक प्रोग्राम का वीडियो था जिसमें डोनाल्ड ट्रंप महिलाओं को चूमते हुए देखे गए थे। इस वीडियो के बाद रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति कैंडिडेट की जमकर निंदा हुई। उन पर महिलाओं के अपमानित करने के भी आरोप लगे। हालांकि इसके लिए ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से महिलाओं से माफी भी मांगी।












Click it and Unblock the Notifications