डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान, राष्ट्रपति पद के लिए बहस में नहीं लेंगे हिस्सा
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह इस हफ्ते होने वाले पहली रिपब्लिकन बहस में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि मैं कौन हूं और मैं इस चुनाव में बड़े अंतर से आगे चल रहा हूं, लिहाजा मैं बहस में हिस्सा नहीं लूंगा।
फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसैंटिस पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि वह वह किसी बीमार चिड़िया के तरह हैं। वहीं ट्रंप के एडवाइजर का कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति बाद में बहस में हिस्सा ले सकते हैं।

इससे पहले ट्रंप ने कहा कि वह रीगन लाइब्रेरी में बहस नहीं करना चाहते हैं जहां राष्ट्रपति पद के लिए दूसरी बहस होनी है। दरअसल ट्रंप का कहना है कि रीगन लाइब्रेरी ने उन्हें कभी भी बोलने के लिए नहीं बुलाया।












Click it and Unblock the Notifications