ट्रंप का दावा- भारत-चीन में अमेरिका से भी ज्यादा निकलेंगे COVID-19 के मरीज, बड़े पैमाने पर कराएं टेस्ट

नई दिल्ली। भारत में लॉकडाउन में छूट के बाद से कोरोना वायरस मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 236657 हो गई है, जिनमें से 9887 केस पिछले 24 घंटों के भीतर सामने आए हैं। इसी बीच भारत और चीन में कोरोना मरीजों की संख्या को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। शुक्रवार को ट्रंप ने अपने एक बयान में कहा कि भारत और चीन बड़े पैमाने पर कोविड-19 टेस्ट करें तो उनके यहां अमेरिका से भी ज्यादा मामले सामने आएंगे।

Donald Trump claims India, China to have more COVID-19 patients than America

Recommended Video

    Donald Trump बोले,ज्यादा टेस्ट हों तो India-China में ज्यादा निकलेंगे Corona केस | वनइंडिया हिंदी

    गौरतलब है कि कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मरीज अमेरिका से हैं, यहा अब तक 1745803 लोगों की पुष्टि की जा चुकी है वहीं, महामारी से अब तक 102107 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। भारत मे कोरोना मामलों पर बोलते हुए ट्रंप ने कहा, याद रखिए जितना ज्यादा आप टेस्ट करेंगे उतने ज्यादा मामले सामने आएंगे। अमेरिका ने महामारी के संकट में 20 मिलियन कोरोना टेस्ट किए। वहीं जर्मनी ने 4 करोड़ और साउथ कोरिया ने 3 करोड़ टेस्ट किए हैं। इस बीच ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में अब अर्थव्यवस्था गति पकड़ रही है। हमने आशंकाओं को वास्तविकता में बदलने नहीं दिया।

    बता दें कि कोरोना वायरस चीन से ही पूरी दुनिया में फैला है लेकिन वहां कोरोना के मामले भारत से भी कम हैं। चीन में अब तक कुल 84,177 कोरोना के मामले सामने आए हैं। वहीं भारत की बात करें तो यहां रोजाना मामले बढ़ रहे हैं। भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 236657 हो गई है, जिनमें से 9887 केस पिछले 24 घंटों के भीतर सामने आए हैं। हालांकि एक बड़ी राहत की बात ये है कि देशभर के अलग-अलग राज्यों में अभी तक कोरोना वायरस के कुल 114073 मरीज ठीक हो चुके हैं और फिलहाल एक्टिव केस 115942 हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में 294 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अभी तक 6642 लोग कोरोना वायरस के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: ब्राजील में हर मिनट में हो रही कोरोना से 1 मौत, राट्रपति बोल्सोनारो ने WHO का साथ छोड़ने की धमकी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+