अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच सिंगापुर में होने वाली मुलाकात कैंसिल, ट्रंप ने किम को लिखा लेटर
Recommended Video

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कोरियाई सुप्रीम लीडर से सिंगापुर में होने वाली मुलाकात को कैंसिल कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने किम जोंग उन को बकायदा लेटर लिख कर कहा है कि अफसोस की बात है कि आपके सबसे हालिया बयानों में जबरदस्त क्रोध और शत्रुता दिखाई दी है और मुझे लगता है कि अब इस माहौल में चर्चा करना उचित नहीं होगा। डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन के बीच 12 जून को सिंगापुर में मीटिंग होने वाली थी।

पिछले माह अप्रैल में कोरिया समिट के दौरान किम जोंग उन ने परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर वादा किया था। उसके बाद अमेरिका के नए विदेश मंत्री माइक पोंपेयो ने प्योंगयांग का दौरा कर ट्रंप और किम के बीच की मुलाकात को मुलाकात को शेड्यूल तैयार किया था। हालांकि, पिछले दो सप्ताह से दोनों देशों के बीच एक बार तल्खियां बढ़ गई है। साउथ कोरिया और अमेरिका के बीच कोरियाई प्रायद्वीप में मिलिट्री ड्रिल को लेकर हाल में नॉर्थ कोरियाई सुप्रीम लीडर ने नाराजगी व्यक्त की थी और अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को बंद ना करने की धमकी दे डाली था। जिसके बाद अमेरिका का तरफ से नॉर्थ कोरिया के लीबिया जैसे हालात करने की धमकी दी गई थी।
हालांकि, दो दिन पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में सिंगापुर में किम के साथ होने वाली मीटिंग के कैंसिल होने के संकेत दे दिए थे। ट्रंप ने कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि सिंगापुर में कुछ बात बनने वाली है।
ट्रंप ने सिंगापुर मीटिंग को कैंसिल करते हुए किम जोंग उन को जो लेटर लिखा है उसमें उन्होंने कहा, 'आपने आपकी न्यूक्लियर क्षमता की बात कही, लेकिन हमारे बहुत ज्यादा ताकतवर और मैं प्रार्थना करता हूं कि इनका कभी इस्तेमाल नहीं होगा।'
हालांकि, ट्रंप ने किम को साथ में यह भी लिखा अगर इस महत्वपूर्ण चर्चा के बारे में आपका विचार बदले तो मुझे कॉल करने या लिखने के लिए बिल्कुल भी संकोच मत करना। ट्रंप ने किम को कहा कि दुनिया और खासकर नॉर्थ कोरिया ने शांति को स्थापित करने के लिए के लिए एक बड़ा मौका खो दिया है। ट्रंप ने अंतिम में लिखा कि हाथ से गया अवसर इतिहास के दुख का क्षण है।













Click it and Unblock the Notifications