मंगलवार देर रात डोनाल्ड ट्रंप ने किया पीएम मोदी को फोन, भारत को कहा 'सच्चा दोस्त'

राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बातचीत की। अन्य देशों की तुलना में ट्रंप ने जिस तरह पीएम मोदी से बातचीत को प्राथमिकता दी इससे उनकी नजरों में भारत की अहमियत का पता चलता है।

वॉशिंगटन। हाल ही में अमेरिका के नए राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली है। ट्रंप ने ये शपथ 4 दिन पहले ही अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में ली है। चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बात करने के बाद मंगलवार देर रात डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। इसस बात की पुष्टि खुद व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी सीन स्पाइसर ने की है। इस तरह पीएम मोदी ऐसे पांचवें नेता बन गए हैं, जिनसे शपथ लेने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बात की है। इसी साल के अंत तक डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलने का न्योता भी भेज सकते हैं। फोन पर की गई बात में डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को एक सच्चा दोस्त कहा है और साथ ही यह भी कहा है कि भारत दुनियाभर में चुनौतियों से लड़ने में एक अच्छा पार्टनर भी रहा है।

trump modi मंगलवार देर रात डोनाल्ड ट्रंप ने किया पीएम मोदी को फोन, काफी देर तक की बात
ये भी पढ़ें- राष्‍ट्रपति ट्रंप ने एक और भारतीय अजित पई को दी टीम में अहम जिम्‍मेदारी

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद 21 जनवरी को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और मैक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना नीतो से बात की थी। इसके बाद 22 जनवरी रविवार को डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बात की और फिर 23 जनवरी सोमवार को उन्होंने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से बात की। इन चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बात करने के बाद मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से बात की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+