Trump Kim Meeting: नॉर्थ कोरिया के किसी नेता से मुलाकात करने वाले अमेरिका के पहले राष्‍ट्रपति बने डोनाल्‍ड ट्रंप

सिंगापुर के सैंटोसी द्वीप पर मंगलवार को दुनिया ने एक नया इतिहास बनते देखा है। यहां पर पहली बार किसी अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने नॉर्थ कोरिया के किसी नेता से मुलाकात की है। इस मुलाकात के साथ ही डोनाल्‍ड ट्रंप भी रिकॉर्ड बुक में शामिल हो गए हैं।

सिंगापुर। सिंगापुर के सैंटोसी द्वीप पर मंगलवार को दुनिया ने एक नया इतिहास बनते देखा है। यहां पर पहली बार किसी अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने नॉर्थ कोरिया के किसी नेता से मुलाकात की है। इस मुलाकात के साथ ही डोनाल्‍ड ट्रंप भी रिकॉर्ड बुक में शामिल हो गए हैं। ट्रंप अमेरिका के इतिहास में पहले ऐसे राष्‍ट्रपति बन गए हैं जिसने नॉर्थ कोरिया के किसी नेता से मुलाकात की है। अभी तक किसी भी अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने यह कारनामा नहीं किया था। दिलचस्‍प बात है कि ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन दोनों ही ऐसे वर्ल्‍ड लीडर्स हैं जिनके आलोचक सबसे ज्‍यादा हैं।

trump-kim-meeting-singapore-100

बिल क्लिंटन ने भी की थी कोशिश

समिट की शुरुआत तय समय पर हुई। इस समिट के शुरू होने से पहले डोनाल्‍ड ट्रंप ने संभावना जताई कि किम जोंग के साथ उनकी एक 'ग्रेट रिलेशनशिप' होगी। जबकि किम ने कहा दोनों नेता सभी बाधाओं को पार करके यहां तक पहुंचे हैं। पहली मुलाकात करीब 48 मिनट तक चली और इस मुलाकात में सिर्फ ट्रांसलेटर्स मौजूद थे। जबकि इस वन-ऑन-वन मीटिंग के बाद दोनों नेताओं के बीच एक और मुलाकात शुरू हुई। इस दूसरी मीटिंग में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो समेत तमाम सीनियर ऑफिसर्स मौजूद थे। किम जोंग के साथ भी कई सीनियर ऑफिसर्स मौजूद रहे। वन-ऑन-वन मुलाकात खत्‍म होने के बाद दोनों नेता बालकनी में साथ चहलकदमी करते नजर आए। किम जोंग के साथ मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा कि मीटिंग बहुत, बहुत अच्‍छी रही और दोनों के बीच बहुत ही अच्‍छी रिलेशनशिप है। डोनाल्‍ड ट्रंप से पहले पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति बिल क्लिंटन ने नॉर्थ कोरिया के साथ रिश्‍ते बेहतर करने की कोशिश की थी। उन्‍होंने 24 अक्‍टूबर 2000 को अपनी विदेश मंत्री मैडलिन अलब्राइट को नॉर्थ कोरिया भेजा था। लेकिन सारी कोशिशें बेकार हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+