Trump Attacker Ryan Routh: कौन है रयान राउथ? आखिर क्यों बनाया ट्रंप को AK-47 का निशाना? जानें पूरा चिट्ठा
Who is Trump Attacker Ryan Wesley Routh: अमेरिका में आगामी 5 नवंबर को राष्ट्रपति पद के चुनाव होने वाले हैं। इस बीच, बढ़ती राजनीतिक हिंसा और ध्रुवीकरण ने सियासी माहौल को और गर्म कर दिया है। रविवार यानी 15 सितंबर (स्थानीय समय) को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले से सनसनी फैल गई है।
हालांकि, हमले के बाद ट्रंप ने 'खुद के सुरक्षित' होने की जानकारी दी है। मामले में एक संदिग्ध रयान वेस्ले राउथ को हमले में इस्तेमाल AK-47 राइफल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि उसने AK-47 राइफल से ट्रंप को निशाना बनाने की कोशिश की, जब वह फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में स्थित ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ क्लब में गोल्फ खेल रहे थे। आखिर कौन है राउथ और क्यों बनाया ट्रंप को निशाना? आइए जानते हैं...

400 गज की दूरी से बनाया ट्रंप को निशाना
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राउथ AK-47 राइफल के साथ ट्रंप के गोल्फ कोर्स के पास छिपा हुआ था। उसने करीब 400 गज की दूरी से ट्रंप को निशाना बनाने की कोशिश की। हालांकि, ट्रंप उस समय सुरक्षित रहे और सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने तुरंत कार्रवाई की। राउथ ने भागने की कोशिश की, लेकिन I-95 हाईवे पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
कौन हैं रयान वेस्ले राउथ?
रयान वेस्ले राउथ का संबंध हवाई से है और वह एक शेड-बिल्डिंग कंपनी 'Camp Box Honolulu' का संचालक है। राउथ की सोशल मीडिया प्रोफाइल और लिंक्डइन के अनुसार, वह रचनात्मक परियोजनाओं और यांत्रिक कार्यों में रुचि रखता है। इसके अलावा, वह राजनीति में भी गहरी रुचि रखते है और लंबे समय से डेमोक्रेट समर्थक रहा है।
ये भी पढ़ें- 'मैं सुरक्षित हूं', गोलीबारी में बाल-बाल बचे ट्रंप; संदिग्ध गिरफ्तार, झाड़ियों में मिली AK-47
राजनीतिक विचार और समर्थन
राउथ ने 2019 से डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए 19 बार दान दिया है, जिसका कुल मूल्य $140 से अधिक है। उसने हवाई की पूर्व प्रतिनिधि तुलसी गब्बार्ड (Tulsi Gabbard) के लिए भी दान किया था, जो अब ट्रंप समर्थक हैं। हालांकि, राउथ ने कुछ समय तक 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी और निक्की हेली का भी समर्थन किया था, लेकिन बाद में उन्होंने इससे दूरी बना ली। राउथ के सोशल मीडिया पोस्ट्स में कई बार राजनेताओं और मशहूर हस्तियों पर टिप्पणी की गई है, जिनमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ट्रंप, और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शामिल हैं।
Shoooter named by Fox: Ryan Routh. Tried to fight in Ukraine. Seemed to be heavily involved into recruiting people to fight for the Ukrainian Foreign Legion. pic.twitter.com/7lLyCIug1H
— Jordan Schachtel @ dossier.today (@JordanSchachtel) September 15, 2024
यूक्रेन समर्थक गतिविधियां
राउथ सोशल मीडिया पर यूक्रेन के लिए अपनी आवाज उठाने के लिए भी जाना जाता है। उसने रूस के खिलाफ यूक्रेन का समर्थन करते हुए कई ट्वीट्स किए और खुद को युद्ध में शामिल होने के लिए तैयार बताया। एक ट्वीट में उसने कहा कि वह पोलैंड की सीमा पार करके यूक्रेन में लड़ने और मरने के लिए तैयार हैं। उसका यह बयान उसके चरमपंथी विचारों की ओर इशारा करता है।
This piece of dogwaste tried to take Trump’s life today. pic.twitter.com/tPTDwGhcAl
— Ian Miles Cheong (@stillgray) September 15, 2024
राउथ का अतीत और विवादास्पद वीडियो
रयान वेस्ले राउथ के एक पुराने वीडियो में वह रोते हुए दिखाई दे रहा है, जिसमें वह लोगों से "लड़ाई में शामिल होने" की गुहार लगाते नजर आ रहा है। इस वीडियो ने उसकी मानसिक स्थिति और चरमपंथी विचारधारा पर कई सवाल खड़े किए हैं।
रयान वेस्ले राउथ की गिरफ्तारी ने एक बार फिर अमेरिका में बढ़ती राजनीतिक हिंसा और ध्रुवीकरण को उजागर किया है। ट्रंप पर हुए इस हमले ने सुरक्षा एजेंसियों के लिए नई चुनौतियां पैदा की हैं। हालांकि, ट्रंप इस हमले में सुरक्षित रहे, लेकिन राउथ की गिरफ्तारी ने उनकी चरमपंथी गतिविधियों और राजनीतिक दृष्टिकोण पर ध्यान आकर्षित किया है।
ये भी पढ़ें- Attack on Rally: US की वो 3 राजनीतिक हस्तियां, रैली के बीच में चली गोलियां, किसी की मौत तो कोई हुआ अपंग
ये भी पढ़ें - अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने की हैं 3 शादियां, 5 बच्चे, दो से तलाक, जानें Love Story












Click it and Unblock the Notifications