डोनाल्ड ट्रंप ने 28 साल की पूर्व मॉडल को सौंपा अहम पद, जानिए उनकी खूबियां

होप हिक्स ट्रंप के साथ पिछले कई सालों से जुड़ी हैं और उनके सबसे विश्वसनीय लोगों में से एक हैं।

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ड्रंप ने पूर्व मॉडल होप हिक्स को अपना नया सूचना प्रमुख नियुक्त किया है। आठ महीने के कार्यकाल में इस पद पर ये तीसरा फेरबदल है। होप हिक्स ट्रंप के साथ पिछले कई सालों से जुड़ी हैं और उनके सबसे विश्वसनीय लोगों में से एक हैं।

Hope Hicks

बड़े ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं हिक्स

बड़े ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं हिक्स

होप हिक्स व्हाइट हाउस में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले लोगों में से एक हैं। 28 साल की हिक्स ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। सिर्फ 11 साल की उम्र में हिक्स ने राफ लॉरेन जैसे जाने-मानें ब्रैंड के लिए मॉडलिंग की थी। इसके अलावा भी उन्होंने कई ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की है।

सालों से जुड़ी हैं ट्रंप परिवार से

सालों से जुड़ी हैं ट्रंप परिवार से

हिक्स ने ट्रंप परिवार के साथ साल 2012 में काम करना शुरू किया था जब वो एक पब्लिक रिलेशन फर्म के साथ जुड़ी थीं। ये फर्म डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की क्लोथिंग ब्रांड 'इवांका ट्रंप कलेक्शन' का पीआर संभालती थी। साल 2014 में हिक्स ने ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के साथ फुल टाइम काम करने के लिए अपनी नौकरी तक छोड़ दी थी। हिक्स इवांका ट्रंप का पीआर संभालने के अलावा उनके लिए मॉडलिंग भी करने लगीं।

फोर्ब्स ने शामिल किया था 'अंडर 30' में

फोर्ब्स ने शामिल किया था 'अंडर 30' में

उनकी नौकरी के कुछ ही महीनों में डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें अपने प्रेस सेक्रेटरी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी। हिक्स ट्रंप का पूरा मीडिया संभालने लगीं। वो किस्से, कब और क्या बात करेंगे, ये सब हिक्स ही बताती थीं। लोगों के मन में ट्रंप की सकारात्मक छवि बनाने के पीछे हिक्स का काफी योगदान रहा है। जनवरी 2017 में फोर्ब्स ने हिक्स को अपनी 'अंडर 20 अचीवर्स' की लिस्ट में शामिल किया था।

एंथोनी स्कैमुची के बाद मिली कुर्सी

एंथोनी स्कैमुची के बाद मिली कुर्सी

16 अगस्त को हिक्स को व्हाइट हाउस का अंतरिम सूचना प्रमुख बनाया गया था। इससे पहले इस पद पर एंथोनी स्कैमुची थे जिन्हें जुलाई में निकाल दिया गया था। स्कैमुची ने पूर्व व्हाइट हाउस सलाहकारों के खिलाफ तीखी टिप्पणी की थी जिसके बाद उन्हें अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+