एचडब्ल्यू बुश के शव को राष्ट्रपति के विमान से लाया जाएगा वॉशिंगटन

वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश के निधन के बाद उनके शव को राष्ट्रपति के विमान से लाया जाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को इस बात का ऐलान करते हुए कहा कि दिवंगत बुश के शव को टेक्सस से वॉशिंगटन उनके निजी विमान से लाया जाएगा। आपको बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति बुश का शुक्रवार को निधन हो गया था। ट्रंप ने बताया कि अर्जेंटीना में जी-20 समिट के बाद उनका विमान बोइंग 747 ह्यूस्टन जाएगा, जहां स्वर्गीय बुश को विशेष श्रद्धांजलि दी जाएगी।

hw bush

ट्रंप ने बताया कि एयरफोर्स वन मुझे और कई लोगों को लेकर वॉशिंगटन जाएगा। जिसके बाद यह विमान ह्यूस्टन जाएगा जहां से पूर्व राष्ट्रपति बुश के शव को लाया जाएगा। गौरतलब है कि बुश का शुक्रवार को 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया था, उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलेनिया भी शामिल होंगी।

पूर्व राष्ट्रपति के शव को सोमवार को शाम पांच बजे अंतिम विदाई के लिए अंतिम विदाई के लिए वॉशिंगटन में रोटूंडा में रखा जाएगा, जिसके बाद अगले दिन सुबह 7 बजे लोग पूर्व राष्ट्रपति को अंतिम विदाई दे सकते हैं। बुश की अंतिम यात्रा में दुनियाभर के कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। अमेरिका में यह चौथा राजकीय अंतिम संस्कार किया जा रहा है, इससे पहले ड्वाइट आइसनहॉर, गेराल्ड फोर्ड और रोनाल्ड रीगन को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई थी। पूर्व राष्ट्रपति के शव को राजकीय सम्मान देने के बाद उन्हें टेक्सर के कॉलेज स्टेशन ले जाया जाएगा, जहां उन्हें दफना दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+