डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान, कुत्ते की मौत मारा गया आईएसआईएस सगरना अबु बकर अल बगदादी
ट्रंप का ऐलान, कुत्ते की मौत मारा गया अबु बकर अल बगदादी
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि आतंकवादी संगठन आईएसआईएस का सरगना अबु बकर अल बगदादी मारा गया है। ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा, अमरीकी सेना ने सीरिया में एक ऑपरेशन के दौरान बगदादी को मार गिराया। ट्रंप ने कहा कि बगदादी को कुत्ते की मारा गया, वो आखिरी वक्त में एक कायर की तरह मरा। अब वो किसी बेकसूर को अपना निशाना नहीं बना सकेगा, उसके मरने से दुनिया सुरक्षित हुई है।

ट्रंप ने बगदादी के मारे जाने की जानकारी देते हुए कहा, बगदादी का खात्मा मेरी सरकार की प्राथमिकता थी। अमरीकी सेना के विशेष बलों ने उत्तर पश्चिम सीरिया में रात में बहादुरी से अभियान चलाया, जिसमें बगदादी मारा गया। बगदादी के साथ उसके कई साथी भी मारे गए हैं। इस ऑपरेशन में किसी अमरीकी सैनिक की जान नहीं गई।
डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ट्वीट कर कहा था कि कि कुछ बहुत बड़ा हुआ है। मीडिया में भी बगदादी के मारे से जुड़ी रिपोर्ट आई थीं। अब ट्रंप ने इस बात की घोषणा कर दी है कि बगदादी मारा जा चुका है।
2014 के बाद से बग़दादी को कहीं नहीं देखा गया था। उसके मरने-जीने को लेकर भी कोई पुख्ता जानकारी नहीं थी। कुछ महीने पहले इस्लामिक स्टेट के मीडिया नेटवर्क ने एक वीडियो जारी किया गया था जिसमें दिख रहे एक शख़्स के बगदादी होने का दावा किया गया था। वीडियो में बगदादी बताया गया शक्स इस्लामिक स्टेट को हुए नुकसान का बदला लेने की बात कहता दिखाई दिया था।












Click it and Unblock the Notifications