US Mid Term Elections 2022 : डोनाल्ड ट्रंप का आरोप, वोटर के साथ हुआ फ्रॉड, वैलेट पेपर में हुई धांधली
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल ऐप पर लिखा कि मतदाता जब वोट देने के लिए जा रहे थे, अधिकारी उनसे कह रहे थे कि क्षमा करें, आप पहले ही मतदान कर चुके हैं।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने मंगलवार को आरोप था लगाया कि डेट्रियोट (Detriot) में वैलेट पेपर की भारी कमी (Absentee Ballot situation) के चलते कई मतदाता को मतदान करने की अनुमति नहीं दी गई। ट्रंप ने सोशल मीडिया एप ट्रुथ सोशल पर लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी इस खराब व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाएं। मैं आपके साथ हूं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान धांधली की गई। उन्होंने इसके लिए प्रोटेस्ट करने की बात तक कह डाली।

ट्रंप ने कहा धोखाधड़ी हुआ
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल ऐप पर लिखा कि मतदाता जब वोट देने के लिए जा रहे थे, अधिकारी उनसे कह रहे थे कि क्षमा करें, आप पहले ही मतदान कर चुके हैं। ट्रंप ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों का संदर्भ दिया और इसे मतदाता धोखाधड़ी करार दिया। 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों के बाद से, ट्रम्प ने महीनों यह दावा करते हुए कि बिताए कि उनके खिलाफ चुनाव में धांधली हुई थी। उन्होंने कहा जॉर्जिया, एरिजोना, पेंसिल्वेनिया और अन्य जगहों पर संदिग्ध वोट डाले गए।

धांधली की बात
इससे पहले आज,सीएनएन ने फिलाडेल्फिया में एक चुनाव अधिकारी का हवाला देते हुए बताया कि लगभग 3400 मेल-इन मतपत्रों को गलत जानकारी, गुम तारीखों या गुम गोपनीयता लिफाफों के कारण अस्वीकार किए जाने का खतरा है। फिलाडेल्फिया सिटी कमिश्नर्स की चेयरवूमन लिसा डीली ने इस घटना को पेन्सिलवेनिया के हजारों मतदाताओं के लिए एक वास्तविक त्रासदी है।

बाइडन को झटका दे सकते हैं ट्रंप
बता दें कि, ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी 186 सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि डेमोक्रेट्स प्रतिनिधि सभा में 162 सीटों पर आगे चल रहे हैं। इस बीच, सीनेट में, दोनों दलों के बीच 46 सीटों पर कड़ा मुकाबला है।

कौन जीतेगा, कौन हारेगा?
अभी तक जो चुनावी नतीजे आए हैं इससे बाइडेन को ट्रंप पटखनी देते हुए नजर आ रहे हैं। फिर भी डेमोक्रेट कांग्रेस के दोनों सदनों में अपने बहुमत को बनाए रखने के लिए जी तोड़ मेहनत की है। अब वहां की जनता यह तय करेगी की 2024 में वे फिर से किसे राष्ट्रपति के तौर पर देखना पसंद करेंगे। बाइडेन को या फिर ट्रंप को। वर्तमान में डेमोक्रेटिक पार्टी के पास सदन में कुल 435 सीटों में से 220 और सीनेट में 50 सीटें हैं। वहीं, चुनाव के बाद अमेरिकी सीनेट में भारी बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications