'अमेरिका से निकल जाओ, वरना...', ट्रंप प्रशासन ने यूक्रेनियों को भेजा ई-मेल, अब कहा गलती से दिया आदेश

यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच अमेरिका में रह रहे यूक्रेनियों को डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) प्रशासन ने बड़ा झटका दिया है। दरअसल, ट्रंप ने प्रशासन ने यूक्रेनी शरणार्थियों को तत्काल प्रभाव से देश छोड़ देने का आदेश दिया है। यह आदेश एक ई-मेल के जरिए भेजा गया था। इस आदेश के बाद यूक्रेनियों में दहशत फैल गई।

हालांकि,अब ट्रंप सरकार ने इस आदेश पर सफाई दी है। ट्रंप सरकार ने सफाई देते हुए कहा कि वो आदेश गलती से दे दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी की ओर से यूक्रेनियों को हाल ही में एक ई-मेल भेजा गया था। जिसमें कहा गया था कि उनका पैरोल स्टेटस रद्द किया जा रहा है।

donald trump

सात दिनों के भीतर उन्हें अमेरिका छोड़ना होगा। मेल में स्पष्ट शब्दों में कहा गया था कि यदि निर्धारित समय में वे देश (अमेरिका) नहीं छोड़ते, तो 'संघीय सरकार आपको ढूंढ निकालेगी' और कानूनी कार्रवाई की जाएंगी। ट्रंप प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश के बाद यूक्रेनी समुदाय में दहशत फैल गई थी।

हालांकि, अगले ही दिन अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने ई-मेल पर सफाई देते हुए कहा कि यह मेल गलती से भेज गया था। यूक्रेनी पैरोल कार्यक्रम अभी भी जारी है। विभाग ने स्पष्ट किया कि उनके पैरोल की शर्तों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

युद्ध के बीच यूक्रेनियों ने अमेरिका में ली शरण

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बड़ी संख्या में हमलों से बचकर भागे यूक्रेनी नागरिनकों को अमेरिका ने मानवीय आधार पर शरण दी है। लेकिन हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व वाली प्रशासन की योजना सामने आई थी, जिसमें लगभग 2.4 लाख यूक्रेनी शरणार्थियों की अस्थायी वैध स्थिति समाप्त करने की बात कह गई थी।

क्या था गलती से भेज गए ई-मेल में

ट्रंप प्रशासन द्वारा गलती से भेज गए ई-मेल में कहा गया था, 'यदि आप तुरंत अमेरिका नहीं छोड़ते हैं, तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आपको देश से निकाल दिया जाएगा।' हालांकि, ई-मेल के बाद ट्रंप सरकार ने सफाई देते हुए कहा कि वो आदेश गलती से दे दिया था।

ई-मेल से यूक्रेनियों में फैली दहशत

युनाइटिंग फ़ॉर यूक्रेन (U4U) कार्यक्रम के तहत अमेरिका में रह रही एक महिला ने अपने सदमे का वर्णन किया। नाम न छापने की शर्त पर महिला ने कहा, 'मैं सामान्य रूप से सांस नहीं ले पा रही थी और बेकाबू होकर रो रही थी। मैं सोच रही थी कि मैंने क्या गलती की है, जबकि मेरा रिकॉर्ड साफ है, सोशल मीडिया पर भी कुछ पोस्ट नहीं करती।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+