अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सलाहकार होप हिक्स कोरोना संक्रमित, मेलानिया समेत हुए क्वारंटाइन
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पत्नी मेलानिया ने खुद को व्हाइट हाउस में क्वारंटाइन कर लिया है। ट्रंप की सलाहकार होप हिक्स, कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और इसके चलते दोनों ने क्वारंटाइन होने का फैसला किया है। डोनाल्ड और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का भी कोविड टेस्ट किया गया है। दोनों के टेस्ट रिजल्ट्स का इंतजार किया जा रहा है। ट्रंप ने खुद ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है।

Recommended Video
स्टाफ के भी क्वारंटाइन होने की अटकलें
31 वर्षीय होप हिक्स ट्रंप की करीबी हैं और बुधवार को उनके साथ रैली के लिए गई थीं। प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को उनमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। व्हाइट हाउस की तरफ से फिलहाल इन सवालों का कोई जवाब नहीं दिया गया है कि आखिरी बार ट्रंप का कोविड टेस्ट कब हुआ था। अभी तक इस बात की भी कोई जानकारी नहीं हुई है कि हाल के समय में हिक्स के साथ ट्रंप के स्टाफ का और कौन सा सदस्य था और क्या उसे भी क्वारंटाइन किया गया है। ट्रंप गुरुवार को न्यूजर्सी गए थे और यहां पर उन्होंने फंड इकट्ठा करने वाले एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। उनके सोशल मीडिया डायरेक्टर डैन स्काविनो और प्रेस सेक्रेटरी काइलाघ मैकेनी पहले उनके साथ जाने वाले थे लेकिन आखिरी मौके पर कार्यक्रम में बदलाव किया गया। इसके बाद होप हिक्स उनके साथ गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications