नॉर्थ कोरिया के खिलाफ सारी कोशिशें नाकाम, डोनाल्ड ट्रंप ने 'मिलिट्री एक्शन' लेने पर कही बड़ी बात
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नॉर्थ कोरिया पर हमला बोला है। राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को ट्वीट कर नॉर्थ कोरिया के खिलाफ युद्ध की आशंकाओं को और ज्यादा तेज कर दिया है। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि नॉर्थ कोरिया के खिलाफ सभी कूटनीतिक कोशिशें नाकाम हो चुकी है। ट्रंप के इन ट्वीट्स से लग रहा है कि अमेरिका जल्द ही नॉर्थ कोरिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर सकता है। इससे पहले भी ट्रंप नॉर्थ कोरिया के खिलाफ भड़काऊ बयान दे चुके हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट ने रविवार को नॉर्थ कोरिया के खिलाफ एक के बाद एक ट्वीट किए। ट्रंप ने अपने एक ट्वीट के जरिए कहा, 'राष्ट्रपतियों और उनके प्रशासनों ने पिछले 25 सालों से नॉर्थ कोरिया के साथ कई समझौते किए हैं और बड़े धन की बर्बादी भी'। ट्रंप ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा, 'समझौतों की स्याही सूखने से पहले ही नॉर्थ कोरिया इनका उल्लंघन कर देता है, यूएस को पागल बना रहा है। माफ करना, लेकिन अब एक ही काम हो सकता है'।
हालांकि, ट्रंप ने सीधे रूप से भले ही युद्ध की बात नहीं कही हो, लेकिन इन दोनों ट्वीट से पता चलता है कि अमेरिका नॉ़र्थ कोरिया के खिलाफ जल्द ही मिल्ट्री एक्शन को अंजाम दे सकता है।
इससे पहले जब यूएस स्टेट सेक्रेटरी रिक्स टिलरसन चीन के दौरे पर थे, तब ट्रंप ने उन्हें नॉर्थ कोरिया के खिलाफ अपना टाइम बर्बाद ना करने की नसीहत दी थी। ट्रंप ने कहा था कि टिलरसन इस देश के लिए अपना ऊर्जा खपत ना करें, हम करेंगे वही, जो हमें करना है। नॉर्थ कोरिया द्वारा किए गए लगातार मिसाइल परीक्षणों के बाद अमेरिका और यूएन ने इस देश पर भारी आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। हालांकि, किम जोंग उन पर इन प्रतिबंधों का कोई असर दिखाई नहीं पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications