व्‍हाइट हाउस में चीनी रिपोर्टर से भिड़ गए अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप, नाराजगी में खत्‍म की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप सोमवार को व्‍हाइट हाउस में मीडिया ब्रीफिंग में मौजूद थे। यहां पर रोज गार्डन में हुई मीडिया ब्रीफिंग में एक बार फिर वह जर्नलिस्‍ट्स से भिड़ गए। इस बात ट्रंप के सामने थीं चीनी-अमेरिकी रिपोर्टर वेजिया जियांग जो सीबीएस न्‍यूज के साथ काम करती हैं। उनके साथ सीएनएन की कै‍टलियान कोलिंस के साथ भी उनकी बहस हुई है।

reporter-trump

'चीन से पूछिए यह सवाल'

सीबीएस न्‍यूज की रिपोर्टर जियांग ने ट्रंप से पूछा था कि अमेरिका में कोरोना वायरस के कितने टेस्‍ट्स हुए, वह लगातार इस पर इतना जोर क्‍यों दे रहे हैं? जियांग ने पूछा था, 'यह आपके लिए एक वैश्विक प्रतिस्‍पर्धा सा क्‍यों बन गया है जबकि रोजाना अमेरिकियों की जान जा रही है और हर दिन ज्‍यादा केसेज सामने आ रहे हैं?' इस पर ट्रंप ने जवाब दिया, 'दुनिया में हर जगह लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। और शायद आपको यह सवाल चीन से पूछना चाहिए था। मुझसे मत पूछिए, चीन से यह सवाल पूछिए।' ट्रंप ने इसके बाद एक और सवाल के लिए कहा और इस दौरान जियांग ने तुरंत अपना नया सवाल दाग दिया। जियांग ने पूछा, 'आप यह बात खासतौर पर मुझसे क्‍यों कह रहे हैं?'

कौन हैं चीनी जर्नलिस्‍ट जियांग

जियांग साल 2015 से सीबीएस के साथ काम कर रही हैं। उनका जन्‍म चीन के शियामेन में हुआ था। वह जब दो साल की थीं तभी अपने परिवार के साथ अमेरिका आ गई थीं। ट्रंप ने कहा कि वह यह जवाब हर उस रिपोर्टर से पूछेंगे जो इस तरह के शरारती सवाल पूछेगा। इस पर जियांग ने कहा, 'यह कोई शरारती सवाल नहीं है। इससे क्‍यों फर्क पड़ता है?' इसके बाद ट्रंप ने सीएनएन के कोलिंस की तरफ इशारा किया और जैसे ही कोलिंस माइक्रोफोन की तरफ बढ़ीं। कोलिंस ने ट्रंप से पूछा, 'आपने मेरी तरफ इशारा किया था?' इस पर ट्रंप ने कहा, 'मैंने आपसे कहा था मगर आपने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।' कोलिंस ने कहा कि वह जियांग का सवाल खत्‍म होने का इंतजार कर रही थीं। इस पर उन्‍होंने जब ट्रंप से सवाल पूछने का अनुरोध किया, राष्‍ट्रपति ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस को खत्‍म करने का इशारा कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+