डॉन छोटा शकील का दावत-ए-रिस्‍क, बेटी जोया के रिसेप्‍शन में नाचेंगे बॉलीवुड सितारे!

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भारतीय खुफिया एंजेसियां और मुंबई पुलिस की पैनी नजर इन दिनों हर उस शख्‍स पर है जो भारत से पाकिस्‍तान और दुबई जा रहा है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि वो किसी 'दावत ए इश्‍क' में नहीं बल्कि 'दावत ए रिस्‍क' में जा सकता है। अरे...अरे चौकिए नहीं 19 सितंबर को डी कंपनी के मालिक दाऊद इब्राहिम के खासमखास, सिर्फ गाली और गोलियों से बिजनेस करने वाला और मोस्‍टवांटेड डॉन छोटा शकील की बेटी जोया की पाकिस्‍तान में शादी हुई थी और अब वो अपनी बेटी का रिसेप्शन देने जा रहा है।

Chhota Shakeel's daughter's wedding reception in Dubai
खूफिया सूत्रों ने बताया कि 19 सितंबर को कराची में हुए एक भव्य कार्यक्रम ने छोटा शकील की बेटी जोया ने अमेरिका में रहने वाले डॉक्टर से निकाह किया। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक शकील का दामाद मूल रूप से इंडियन है, पर रहता वह अमेरिका में है। जानकारी के मुताबिक रिसेप्‍शन दुबई में होगा और उसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के जाने की उम्‍मीद है। हालांकि ये फिल्‍मी सितारे कौन-कौन है इस संबंध में अभी लिस्‍ट सार्वजनिक नहीं हुई है।

दुबई से ही हुआ था दाऊद के बेटी का भी रिसेप्‍शन

कुछ साल पहले अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने अपनी बेटी की शादी क्रिकेटर जावेद मियांदाद के बेटे से की थी। दाऊद ने अपनी बेटी का रिसेप्‍शन दुबई से ही किया था। ऐसा कहा जाता है कि दाऊद इस रिसेप्‍शन पार्टी में अपना भेष बदल कर शामिल हुआ था और बेटी को आर्शिवाद भी दिया था। इसके अलावा चार साल पहले दाऊद के भाई अनीस की बेटी की शादी हुई, तो रिसेप्शन दुबई में नहीं, खाड़ी के किसी और शहर में हुआ था। इस पार्टी में अंडरवर्ल्‍ड डॉन के कई बड़े गुर्गों के साथ बॉलीवुड की नामी हस्तियां शामिल थीं।

शकील की बेटी कर रही है अरेंज मैरिज

गाली व गोलियों पर बिजनेस करने वाला डॉन छोटा शकील की बेटी जोया एमबीबीएस डॉक्‍टर है। उसने हाल ही में अमेरिका से एमबीबीएस किया है और वहीं प्रैक्टिस कर रही है। जोया की शादी को अरेंज मैरिज बताया जा रहा है, लेकिन दोनों परिवारों के करीबियों का कहना है कि दुल्हा-दूल्हन एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं। दोनों ने पहले कराची, और फिर अमेरिका में साथ पढ़ाई की है। बहरहाल, निकाह के बाद दोनों ने अमेरिका में ही बसने का फैसला किया है।

रिसेप्‍शन में नहीं जायेगा छोटा शकील या फिर भेष बदल कर रहेगा मौजूद

मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, शकील ने बहुत गोपनीय तरीके से बेटी का निकाह किया है, क्योंकि उसे खुफिया एजेंसियों के साथ ही अपने दुश्मनों से भी खतरा था। अधिकारियों का मानना है कि शकील खुद दुबई नहीं आएगा, लेकिन उसने अपने भारतीय और दुबई के मेहमानों के लिए बड़े जलसे का आयोजन किया है। वहीं इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि शकील इस रिसेप्‍शन में भेष बदलकर मौजूद रह सकता है। मालूम हो कि शकील की दो बेटियां और एक बेटा है। सभी कराची के डिफेंस एरिया में रहते हैं। उनका बंगला दाऊद इब्राहिम के बंगले के पास ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+