हांगकांग में नौकरानियों के साथ होता है ये सब, हैरान करने वाला खुलासा
पांच घरेलू श्रमिकों में से तीन श्रमिक बदतर जीवन बिताने को मजबूर है। कई बार इन श्रमिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो जाता है।
नई दिल्ली। हांगकांग में घरेलू श्रमिकों की हालत काफी खराब है। वो शौचालयों, रसोईघरों,छोटे कमरों और बालकनी में सोने के लिए मजबूर है। इन नौकरानियों का वहां सुनने वाला कोई नहीं है। प्रवासी श्रमिकों के लिए काम करने वाले एक संगठन ने एक सर्वेक्षण में पाया है कि हांगकांग में नौकरानियों की रहन-सहन की स्थिति काफी भयावह है। इन घरेलू श्रमिकों को शौचालयों,छोटे-छोटे कमरों और बालकनी में सोना पड़ रहा है।

बदतर है नौकरानियों की जिंदगी
एक मानवाधिकार संगठन मिशन फॉर माइग्रेंट (एमएफएमडब्ल्यू) ने कहा है कि शहर में 3, 50,000 नौकरानियां हैं जो ज्यादातर फिलीपींस और इंडोनेशिया की रहने वाली है। पांच घरेलू श्रमिकों में से तीन श्रमिक बदतर जीवन बिताने को मजबूर है। कई बार इन श्रमिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो जाता है।

43 प्रतिशत नौकरानियों को तहखानों में सोना पड़ता है
तीन हजार नौकरानियों पर किए गए सर्वेक्षण में एमएफएमडब्ल्यू ने पाया कि 43 प्रतिशत नौकरानियों के पास अपना खुद का कमरा तक नहीं है और उन्हें गोदाम, रसोईघरों,शौचालयों,तहखानों और बालकनी में सोने के लिए कहा जाता है।

शौचालय में सोती हैं नौकरानी
घरेलू श्रमिकों से इकट्टा की गई तस्वीरों में कई चौंकाने वाला उदाहरण सामने आए है। एक मामले में एक श्रमिक बालकनी पर बने एक छोटे से कमरे में सोया पाया गया। कुछ नौकरानी शौचालयों और रसाईघरों में सोती हुई पायी गई।शोधकर्ता नॉर्मन यूई कार्ने ने थॉमसन रायटर्स फाउंडेशन से कहा, यह भयावह है कि हम घरेलू श्रमिक को ऐसा करने की अनुमति दे रहे है। यह आधुनिक समय की गुलामी है। उन्होंने कहा कि नौकरानियों को रहने के लिए उपयुक्त जगह दी जानी चाहिए।

पैसों के लिए करना पड़ता है सबकुछ
हांगकांग के श्रम विभाग ने नौकरानियों से ऐसे इंप्लायर्स की शिकायत दर्ज कराने का आग्रह किया है जो उन्हें उपयुक्त आवास नहीं देते हैं। घरेलू सहायकों ने कहा कि शर्तों को स्वीकार करने के लिए उनके पास कोई विकल्प नहीं होता है। एमएफएमडब्ल्यू ने एक घरेलू सहायिका के हवाले से कहा, हमे सहमत होना पड़ता हैं क्योंकि हमें पैसे कमाने की जरूरत है।अगर हम असहमत हैं, तो हमें या तो एजेंसी को भेज दिया जाता है या घर वापस भेज दिया जाता है। कार्ने ने हांगकांग से आग्रह किया कि घरेलू श्रमिकों को अनुपयुक्त आवास देने के खिलाफ कानून बनाया जाए और ऐसे नियमों को खत्म किया जाए जिसमे नौकरानियों को अपने इंपलायर्स के साथ रहने के लिए अनिवार्य किया जाता है।
{promotion-urls}
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications