डोकलाम विवाद पर चीन ने जापान को दिया जवाब, भारत पर लगाए आरोप
बीजिंग। डोकलाम में भारत और चीन के गतिरोध के बीच, जापान की ओर से भारत को समर्थन दिए जाने पर चीन ने टिप्पणी की है। चीन की ओर से कहा गया है कि टोक्यो, 'संबंधित तथ्यों को जानने से पहले मनचाही टिप्पणी ना करे।' बता दें कि गुरुवार (19 अगस्त) को चीन के प्रतिद्वंदी जापान ने डोकलाम के मसले पर भारत और भूटान की मौजूदा स्थिति का समर्थन किया था। जापान ने कहा था कि चीन को बल द्वारा स्थिति पर यथास्थिति बदलने की कोई कोशिश नहीं करनी चाहिए। जापान के राजदूत केन्जी हिरामत्सू ने कहा कि जापान स्थिति को करीब से देख रहा है।
Recommended Video


समाचार एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि 'मैंने देखा है कि भारत में जापानी राजदूत वास्तव में भारत का समर्थन कर रहे हहै। मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि वो प्रासंगिक तथ्यों को स्पष्ट करने से पहले बेतरतीब टिप्पणी ना करें।'
'यह कोई क्षेत्रीय विवाद नहीं'
प्रवक्ता ने कहा कि डोंगलांग (डॉकलाम) क्षेत्र में, कोई क्षेत्रीय विवाद नहीं है। सीमा को सीमांकित किया गया है और दोनों पक्षों की ओर से इले मान्यता प्राप्त मिली है। हुआ ने कहा कि स्थिति चीन ने भारत ने बिगाड़ने की कोशिश की है। बता दें कि डोकलाम के मसले पर 16 जून से ही भारत और चीन के बीच गतिरोध बरकरार हैं। दोनों देशों की सेनाएं आमने सामने खड़ी हैं।
इसके साथ ही चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भारत से साल 1962 का युद्ध याद करने को कहा जिसे अप्रत्यक्ष तौर पर युद्ध की धमकी भी माना जा रहा है। वहीं 15 अगस्त को लद्दाख में फिंगर फोर और फाइव में चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सैनिकों ने नाकाम कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications