Doha-Dublin Flight: दोहा से डबलिन जा रहे कतर एयरवेज के विमान में गड़बड़ी, 12 घायल, जानें आगे क्या हुआ?
Doha-Dublin Flight Turbulence Incident: दोहा से आयरलैंड के डबलिन जा रहे कतर एयरवेज का एक विमान रविवार को टर्बुलेंस की चपेट में आ गया। घटना में 12 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि विमान सुरक्षित और निर्धारित समय पर उतरा।
एयरपोर्ट ने बताया कि फ्लाईट संख्या क्यूआर017, बोइंग 787 ड्रीमलाइनर, डबलिन समयानुसार दोपहर 1 बजे (1200 जीएमटी) से कुछ पहले उतरा। डबलिन एयरपोर्ट ने एक बयान में कहा कि लैंडिंग के बाद, विमान को एयरपोर्ट की पुलिस और अग्निशमन और बचाव विभाग सहित आपातकालीन सेवाओं ने स्थिति को संभाला, क्योंकि विमान में सवार 6 यात्रियों और 6 चालक दल (कुल 12) ने तुर्की के ऊपर उड़ान भरते समय टर्बुलेंस का अनुभव करने के बाद घायल होने की सूचना दी थी।

पांच दिन पहले सिंगापुर एयरलाइंस की हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग
यह घटना लंदन से सिंगापुर जा रहे सिंगापुर एयरलाइंस के विमान को बैंकॉक में उतरने के लिए मजबूर होने के पांच दिन बाद हुई, जिसमें 73 साल के ब्रिटिश व्यक्ति की मौत हो गई और 20 अन्य की स्थिति गंभीर रही। लंदन से सिंगापुर जा रहे विमान को नाश्ते की सेवा के दौरान इरावदी बेसिन के ऊपर अचानक गंभीर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। पायलट ने एक मेडिकल इमरजेंसी की अनाउनसमेंट की। जिसके बाद 211 यात्रियों और 18 चालक दल के सदस्यों को लेकर विमान को बैंकॉक के सुवर्णभूमि हवाई अड्डे पर मोड़ दिया, जहां विमान ने दोपहर 3.45 बजे (सिंगापुर समयानुसार शाम 4.45 बजे) आपातकालीन लैंडिंग की।
क्या कहता है टर्बुलेंस हादसों को आंकड़ा ?
यूनाइटेड स्टेट्स नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के 2009 से 2018 तक के डेटा से पता चला है कि टर्बुलेंस से संबंधित दुर्घटनाओं में घायल होने वाले यात्री सबसे अधिक बार टॉयलेट का उपयोग करते हैं, उसका इंतजार करते हैं या टॉयलेट से आते-जाते हैं। इसके साथ ही सीट बेल्ट न लगाने वाले भी इसके शिकार होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications